देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल की बड़ी पहल मुफ्त जांच शिविर और हेल्थ टॉक से जागरूकता का दिया संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल की बड़ी पहल मुफ्त जांच शिविर और हेल्थ टॉक से जागरूकता का दिया संदेश

गोरखपुर रीजेंसी हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की। अस्पताल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों (KOLs) के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हेल्थ टॉक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

डॉ. अपित श्रीवास्तव (नेफ्रोलॉजी)

डॉ. तन्वी श्रीवास्तव (ईएनटी विशेषज्ञ)

डॉ. मुकुंद अग्रवाल (न्यूरोलॉजी)

डॉ. शूलपाणि मिश्रा (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)

 

सेंटर हेड संदीप शर्मा ने कहा,

“स्वस्थ जीवन के लिए नियमित जांच बेहद जरूरी है। समय रहते जांच से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है।”डीजीएम मार्केटिंग संजीव सिंह ने अतिथियों को अस्पताल का भ्रमण कराया और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें राकेश सिंह, अशोक निषाद, अनिल पांडेय, प्रदीप तिवारी, नरेंद्र मिश्रा और सतीश चंद्र पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन गिरिजेश कुमार मिश्रा ने किया।

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर की यह पहल स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास मानी जा रही है। अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}