ज्योतिष दर्शन

आज 06 अप्रैल 2026 सोमवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 06 अप्रैल 2026 सोमवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 06 अप्रैल 2026 सोमवार का पंञ्चाग

तिथि चतुर्थी (दोपहर 02:11 तक, फिर पंचमी)

पक्ष कृष्ण पक्ष

वार सोमवार

तिथि – चतुर्थी तिथि दिन 2.11 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र रात्रि 2.57 तक होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।

योग – सिद्धि योग दिन 3.25 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा ।

करण – बालव करण दिन 2.11 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्यॉदय से रात्रि 2-57 तक,

भद्रा की समाप्ति: आज सुबह 04:35 एएम पर भद्रा समाप्त हो चुकी है, इसलिए दिन के शुभ मुहूर्तों में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

सूर्य और चंद्र समय

सूर्योदय: सुबह 06:06 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:49 बजे

चंद्रोदय: रात 10:50 बजे

चंद्र राशि: वृश्चिक

आज का शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मूर्ति – 12:04 अपराह्न – 12:53 अपराह्न

अमृत काल – 03:18 दोपहर से- 05:06

ब्रह्म मुहूर्त – 04:41 पूर्वाह्न – 05:29 पूर्वाह्न

आनंदादि योग

मानस – 02:56 दोपहर तक

आज का अशुभ मुहूर्त –

गुलिक काल: 13:49 − 15:21

यमगण्ड: 10:43 − 12:16

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक

दिशा शूल – आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

आज के मुख्य उत्सव और महत्व:

वैशाख संकष्टी चतुर्थी: आज भगवान गणेश की पूजा का विशेष दिन है। आज का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।

सोमवार व्रत: आज सोमवार होने के कारण भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत लाभकारी है। शिव चालीसा और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

मंगल का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9-56 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।

आज रात्रि 2.57 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।

आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर न, नी, नू, ने, नो पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि -स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, उत्साही, स्पष्टवादी, परिश्रमी, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं।

🙏🌹चौघड़िया 🌹🙏

दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। वैदिक परंपरा के अनुसर 7 चौघड़िया माने गए हैं।

🏵️चौघड़िया 🏵️

llचर , उद्वेग, शुभ, लाभ, रोग, काल , अमृतll

 

🙏परम्परागत विचार🙏

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगारl ,शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार । अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

विश्लेषणात्मक संदर्भ

चर :-में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग:- में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ:- में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ:- में व्यापार करें ।

रोग:- में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल- में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत:- में सभी शुभ कार्य करें

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 04 अप्रैल 2026 सोमवार का राशिफल

मेष राशि- आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा. परिवार में बड़ों के साथ संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

शुभ रंग: रेड रोज शुभ अंक: 2, 3, 6, 9

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, रुद्राभिषेक करें और “ॐ सों सोमाय नमः” का जाप करें।

वृष राशि –साझेदारी और टीमवर्क लाभदायक रहेगा. व्यापार में सुधार होगा और नए अवसर मिल सकते हैं. संवाद में स्पष्टता रखने से सम्मान बढ़ेगा.

शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 2, 6, 9

उपाय: शिव पूजा करें और विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें.

मिथुन राशि-मेहनत पर ध्यान देना होगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी. जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने से सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: पीच शुभ अंक: 2, 3, 5, 6

उपाय: शिव आराधना करें और विनम्रता बनाए रखें.

कर्क राशि -दिन खुशियों भरा रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा.

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 2, 5, 6, 9

उपाय: रुद्राभिषेक करें और सहजता बनाए रखें.

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. घर का माहौल सुखद रहेगा और प्रशासनिक मामलों में लाभ होगा.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी  शुभ अंक: 1, 2, 3, 5, 9

 उपाय: शिव पूजा करें और जिद से बचें.

कन्या राशि-आज का दिन संतुलित रहेगा. व्यापार में प्रगति होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: समुद्री शुभ अंक: 2, 5, 6

उपाय: संपर्क बढ़ाएं और शिव आराधना करें.

तुला राशि – खुशियों का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रिश्तों में मिठास आएगी.

शुभ रंग: स्फटिक जैसा ,शुभ अंक: 2, 5, 6, 9

उपाय: शिव पूजा करें और बड़ा सोचें

वृश्चिक राशि -रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे.

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 2, 3, 6, 9

उपाय: शिव आराधना करें और अनुशासन बनाए रखें.

धनु राशि-आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखनी होगी. कामकाज सामान्य रहेगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल शुभ अंक: 2, 3, 5, 6, 9

उपाय: शिव पूजा करें और सतर्क रहें.

मकर राशि – दिन लाभकारी रहेगा. करियर में प्रगति और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: रस्ट शुभ अंक: 2, 5, 6, 9

उपाय: रुद्राभिषेक करें और सक्रिय रहें.

कुंभ राशि – प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: वाटर ब्लू शुभ अंक: 2, 5, 6, 8

 उपाय: शिव पूजा करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.

मीन राशि -भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे.

शुभ रंग: भगवा  शुभ अंक: 2, 3, 6, 9

उपाय: शिव आराधना करें और धर्मस्थल जाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}