Uncategorized

13 अप्रैल को जुटेगा संतों का समागम, विश्व हिन्दू परिषद आयोजित करेगा ‘मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन’

केंद्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार का मिलेगा पाथेय
विहिप ने प्रथम पूज्य श्री गणेश एवं बालाजी महाराज को दिया निमंत्रण पत्र

मंदसौर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मंदसौर विभाग द्वारा आगामी 13 अप्रैल 2026, सोमवार को एक भव्य ‘मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कल्याण की भावना और भारत माता को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने के संकल्प के साथ आयोजित होने वाला यह गरिमामय कार्यक्रम शहर के महू-नीमच रोड स्थित पीजी कॉलेज प्रांगण के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता हेतु आयोजन समिति द्वारा 4 अप्रैल को प्रथम पूज्य भगवान श्री द्विमुखी श्री चिन्ताहरण गणेश जी एवं श्री इच्छापूर्ण बालाजी महाराज के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को अधिक सबल, समरस और जागरूक बनाना है। निमंत्रण पत्र के अनुसार, वर्तमान समय में सनातन धर्म के मान बिंदुओं की सुरक्षा और विधर्मियों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न षड्यंत्रों के विरुद्ध चिंतन करने की महती आवश्यकता है, जिस पर इस सम्मेलन में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय श्री आलोक कुमार का पाथेय व मार्गदर्शन समस्त उपस्थित जनों को प्राप्त होगा। सम्मेलन के पश्चात सभी के लिए सहभोज का भी आयोजन रखा गया है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह मंडलोई, जिला मंत्री श्री हेमन्त बुलचन्दानी, नगर अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल सोनगरा, मंदिर अर्चक पुरोहित संयोजक श्री प्रियांश राजपुरोहित एवं नगर मंत्री श्री गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से जिले के समस्त मंदिर अर्चकों, पुजारियों और पुरोहितों से इस सम्मेलन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार भारत माता के गले में पुष्पों की माला अनिवार्य है, उसी प्रकार इस वैचारिक मंथन में जिले के समस्त पूज्य संतों और पुरोहितों की उपस्थिति अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है। आयोजन समिति इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के धार्मिक नेतृत्व को एकजुट कर धर्म रक्षा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रति प्रयासरत है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}