नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार

///////////////////////////////////

जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 3 अप्रेल को

नीमच 2 अप्रेल 2026, जिला आबकारी अधिकारी नीमच ने बताया, किनीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन से शेष रही 25 दुकानों का निष्‍पादन 3 अप्रेल को दोपहर 2.05 बजे से किया जावेगा।

ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउनलोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 2 अप्रेल 2026 को प्रात:11 बजे से 3 अप्रेल 2026 को दोपहर 2 बजे तक रहेगा। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 3 अप्रेल 2026 को दोपहर 2.05 बजे से रहेगा। विस्‍तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती है।

==============

अ.ज.जा.वर्ग के उम्मीदवारों हेतु विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना तहत आवेदन प्रारंभ

नीमच, 02 अप्रैल 2026, म.प्र.शासन, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिये आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। विदेश में उच्च शिक्षा यथा शोध उपाधि उपरान्त अध्ययन, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर करने हेतु चयनित अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जावेगी।

वर्ष 2025-26 के आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाईट (tribal.mp.gov.in) पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान प्रचलित योजना, नियमों में प्रावधान अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाईट tribal.mp.gov.in पर अथवा कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य 59 आदि भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल/संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास/सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य नीमच में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

================

कलेक्‍टर ने किया पशु चिकित्‍सा क्लिनिक एवं पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण

नीमच 2 अप्रेल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को पशु चिकित्सा पोलिक्लिनिक एवं उपसंचालक पशुपालन कार्यालय नीमच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होने पशुपालन समिति से करवाए जाने वाले कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्‍होने सीएसआर मद से डिजिटल एक्‍स-रे मशीन प्रदान करवाने के लिए महाप्रबंधक उद्योग को आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने पशुपालन कार्यालय में कामधेनु योजना के स्वीकृत, वितरित एवं प्रक्रियारत प्रकरणों के हितग्राहियों की बैंकर्स के साथ बैठक में सभी हितग्राहियों से चर्चा कर, बैंक की ओर से आ रही समस्‍याओं की जानकारी ली। उन्‍होने हितग्राहियों की समस्याओं पर बैंको को आवश्यक निर्देश दिये, कि अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करें।

========

जिले में युवा संगम रोजगार मेले का वार्षिक केलेण्‍डर निर्धारित

नीमच 02 अप्रेल 2026, रोजगार संचालनालय म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2026-27 हेतु युवा संगम रोजगार/स्‍वरोजगार मेला का माहवार वार्षिक कैलेंडर निर्धारित किया गया हैं। जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्‍णव द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के लिए निर्धारित कैलेण्‍डर अनुसार 23 अप्रेल 2026 को आईटीआई जावद, 21 मई 2026 को आईटीआई मनासा, 24 जून 2026 को आईटीआई रामपुरा, 23 जुलाई 2026 को आईटीआई नीमच में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।

इसी तरह 20 अगस्‍त 2026 को जिला उद्योग एवं व्‍यापार केंद्र (डीआईसी), नीमच, 24 सितम्‍बर 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद, 15 अक्‍टूबर 2026 को आईटीआई जावद, 19 नवम्‍बर 2026 को आईटीआई मनासा, 17 दिसम्‍बर 2026 को आईटीआई रामपुरा, 21 जनवरी 2027 को जिला उद्योग एवं व्‍यापार केंद्र (डीआईसी) नीमच, 25 फरवरी 2027 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद एवं 18 मार्च 2027 को आईटीआई नीमच में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जावेगा।

उक्‍त युवा संगम रोजगार मेलों के सफल आयोजन एवं विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं तथा अधिकाधिक युवाओं को कार्यक्रम से लाभाविंत करने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव द्वारा विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों को दायित्‍व सौपे गये हैं।

=============

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां

नीमच 2 अप्रैल 2026, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को नीमच जिले के सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर ,पूजा अर्चना की और हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हवन में शामिल होकर, मंत्रौचार के साथआहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ हवन की पूर्णाहुति में शामिल होकर आहुतियां दी और आरती में भी भाग लिया।

इस अवसर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, विधायक गरोठ श्री चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक सुवासरा श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक आलोट श्री जितेंद्र गेहलोत, वैश्य समाज के श्री संतोष चोपड़ा, नीमच मंडी व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष श्री राकेश भारद्वाज, श्री पवन पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, श्री निहालचंद मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के पदाधिकारी, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा,एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, श्री दशरथ भाई समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं साफा पहनाकर, भगवान बालाजी की तस्‍वीर भेंट कर, समिति की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया।

प्रारंभ में महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत के श्री हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। राज्‍यपाल श्री गेहलोत ने सभी उपस्थितजनों को हनुमान जन्‍मोत्‍सव की बधाई देते हुए उनके सुखी समृद्ध ,वैभवशाली जीवन की प्रार्थना की। महामहिम राज्‍यपाल श्री गेहलोत ने हर्खियाखाल मंदिर के मुख्‍य पुजारी श्री लक्ष्‍मीनारायण शर्मा गुरूजी एवं श्री दशरथ भाई का भी स्‍वागत अभिनन्‍दन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में दर्शनार्थी उपस्थित थे।

================

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी

नीमच 2 अप्रैल 2026, NFHS-5 के आंकड़ों के अनुसार बाल विवाह के प्रकरणों में काफी कमी आई है, परंतु अभी भी बाल विवाह प्रदेश के कुछ जिलों में संभव राज्य के औसत से ऊपर या उसके आसपास है, जिसे रोका जाना देश एवं प्रदेश हित के लिये एक महत्वपूर्ण चुनौती है। प्रदेश में प्रतिवर्ष कुछ विशेष तिथियों में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह होने है। इन तिथियों में एक अक्षय तृतीया या आखातीज भी है, जो इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को है।

इस अवसर पर प्रदेश में अत्यधिक सामूहिक विवाह होते हैं, जिनमें बाल विवाह होने की संभावना रहती है। ग्रामीण अंचलों में इस अवसर के अलावा भी बाल विवाह की संभावना रहती है।बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता, सभी सरकारी कॉलेज स्कूलों में अक्षय तृतीया के अवसर एवं अन्य विवाह तिथियों में बाल विवाह न होने पाये, इस हेतु विद्यार्थियों को जागरूक बनाते हुये सभी हेल्पलाईनों का प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए गये है।

शपथ 20 अप्रैल को सभी ग्रामीण नगरीय क्षेत्रों के पंच सरपंच सचिव एवं अध्यक्ष पार्षद बाल विवाह न होने देने की शपथ लेंगे। रैली 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर के पूर्व स्कूली बच्चों, आगनबाड़ी के बच्चों की बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली निकाली जाएगी। गाँवों में समूह चर्चा- अक्षय तृतीया के पूर्व स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाँव के समूह में चर्चा कर बाल विवाह रोकथाम हेतू सामूहिक प्रवास किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ग्राम कोटवार एवं पंचायत सचिव की मदद से कम उम्र की अविवाहित किशोरियों की जानकारी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सौंप कर इन परिवारों को बाल विवाह न करने के संबंध में समझाईश दी जाएगी, इन परिवारों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। सभी पंच/सरपंच, सचिव को सामूहिक विवाह आयोजन में सजग रहने के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

म.प्र. शासन महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.वी.रश्मि द्वारा जारी निर्देशानुसार म.प्र. शासन की हेल्पलाईन नंबर 181 1098 112 पर बाल विवाह के संबंध में शिकायत दर्ज कराने तथा बाल विवाह मक्त भारत पोर्टल https:stopchildmarriage.wed.gov.in पर भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। बाल विवाह रोकथाम अभियान में समाज के ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति समूह जो कि वैवाहिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, का भी सहयोग लिया जाएगा।

सही उम्र में विवाह का महत्व, कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम जैसे सन्देश को आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले विवाह पर निगरानी रखते हुए एक अभियान के तौर पर बाल विवाह रोकथाम कार्यवाही भी की जाएगी।

सूचना दल का गठन:- सभी तरह की हेल्पलाईन 181, 1098,112 एवं जिले के वन स्टॉप सेंटर का प्रचार करेंगे। बाल विवाह रोकथाम प्रत्येक ग्राम में बाल विवाह की सूचना प्राप्‍त करने सूचना दल का गठन किया जावेगा। सूचना दल में शिक्षक, ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता स्व सहायता समूह की सदस्य, शौर्यादल की अध्यक्ष समन्वयक सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मातृ सहयोगिनी समिति, सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम वार्ड के सक्रिय नागरिक आदि शामिल हो सकते हैं। सूचना दल ग्राम/वार्ड में हो यो विवाहों की जानकारी रखेंगे तथा बाल विवाह होने पर कंट्रोल रूम बाल विवाह विवाह प्रतिषेध अधिकारी (कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बात विकास विभाग) को तत्काल सूचित करेंगे।

कंट्रोल रूम का गठन:-जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कन्ट्रोल रूम (24X7) स्थापित किया जावेगा। कन्ट्रोल रूम में उपयोग में लाए जा रहे दूरभाष नम्बर का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कंट्रोल रूम में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के बाल विवाह प्रतिषेधः अधिकारी को सूचित किया जावेगा।

उड़न दस्ता का गठन:- बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी एवं अन्तर्विभागीय समन्वय से जिला स्तर एवं परियोजना स्तर पर आवश्यकतानुसार उड़न दस्ता गठित किए जायेंगे। यह दस्ता अपने क्षेत्र में हो रहे सामूहिक विवाह, विवाह स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि कोई बाल विवाह तो सम्पन्न नहीं किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान बाल विवाह की सूचना अथवा बाल विवाह होना पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

=================

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}