मंदसौर जिलासीतामऊ

 रामेश्वरम हनुमान धाम श्री पंचतीर्थ पर श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मनमोहक आतिशबाजी कर भव्य शोभायात्रा निकली 

 रामेश्वरम हनुमान धाम श्री पंचतीर्थ पर श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मनमोहक आतिशबाजी कर भव्य शोभायात्रा निकली 

सीतामऊ । छोटिकाशी आध्यात्मिक नगर के रूप में विख्यात श्री पंचतीर्थ धाम हनुमान झंडा समिति सीतामऊ के तत्वाधान विगत कई दशकों वर्षों की सनातन धर्म संस्कृति की धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुवे, “भगवान् श्री वीर हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में मंदिर परिश्रम पूर्व संध्या रात्रि में भजन मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं हनुमानजी महाराज के दिव्य मनमोहक आकर्षक श्रृंगार दर्शन लाभ भक्तों प्राप्त किया, प्रातः से ही यज्ञ हवन पूजन – अर्चन महाआरती एवं महाप्रशादी वितरण की गई, तत्पश्चात सायकाल नगर की आराध्यदेवी माँ मयूरवाहिनी मोड़ीमाताजी मंदिर प्रांगण से, श्री बालाजी महाराज को रथ में विराजित कर ढोल धमाकों बैंडबाजों, भव्य आतिशबाजी, के साथ भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो नगर के मुख्यमार्गों गणपति चौक, बाबा रामदेव जी मंदिर,महावीर चौक, आजाद चौक, सदर बाजार, राजवाड़ा बाजार, पोस्ट ऑफिस गली,मार्गो में होते हुवे श्री पंचतीर्थ हनुमान धाम पहुंचा, मुख्यत शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों पर भक्तों में श्रद्धा भक्ति आस्था के साथ संगीतमय भक्ति दिखाई, माँ मोड़ी माताजी मंदिर, बड़ा गणपति महाराज मंदिर,श्रीकृष्ण मंदिरो,बाबा रामदेव जी मंदिर, श्रीवैद्यनाथ महादेव बालाजी महावीर चौक महाआरती एवं महाप्रशादी व हनुमान चालीसा पाठ भक्ति, श्रीगोरधननाथ मंदिर महाआरती महाप्रसादी वितरण श्री कृष्ण की भक्ति, नगर का हृदयस्थली माँ वैराई माताजी मंदिर मातारानी की भक्ति, शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर धर्मप्रेमी भक्तजनों द्वारा शाही रथ पर सवार बालाजी महाराज की पूजन अर्चन आरती कर, शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा मनमोहक आकर्षक आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया गया, आजाद चौक में भक्तों द्वारा आइस्क्रीम वितरण कर अभिनन्दन किया, पंच तीर्थधाम मंदिर श्री हनुमान झंडा समिति द्वारा नगर में चल समारोह के दौरान नगर के भक्तों महाप्रसादी वितरण की गई, शोभायात्रा में वरिष्ठों युवाओं धर्मप्रेमी भक्तों ने बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भगवान के जयकारों उदघोष लगाए संगीतमय बैंड ढोलो की थाप एवं भक्तिमय गीतों पर झूमे नाचे उत्साह पूर्वक धर्मलाभ प्राप्त किया, “भव्य शोभायात्रा के अवसर पर सामाजिक ,धार्मिक,सांस्कृतिक समितियों सदस्यों, समाज बंधुओ, सत्यनारायण सोनी, अशोक जैन, मनोज शुक्ला, किशोर जैन बापू, अनिल पांडे, संजय जाट, गणेश वर्मा, निलेश भार्गव, जितेंद्र बामनिया,महेश सोनी, पुरणदास बैरागी,विवेक सोनगरा, राधा सोनी,मुकेश चोरड़िया,अरुण जैन,गणेश टांकवाल, हेमंत जैन, गोपाल टेलर, संजय चौहान, घनश्याम जोशी, नितेश अरोड़ा, विजय गिरोठिया, ऋतुराजसिंह राठौर, नवीन द्विवेदी, जादूगर छोटू कटलाना, राजेश पालीवाल, प. भट्ट, अनिल वर्मा, रोहित सोनी, परितोष राजगुरु, रवि गौड, रोहित गुप्ता, सुनील परमार, सुमित घाटिया, मंगलेश माली,अमन दुबे, सहित नगर क्षेत्र के समाजसेवियों धर्मप्रेमी भक्तजनों, नगर क्षेत्र जनप्रतिनिधियों वरिष्ठों मातृशक्ति, युवाओं नगर नागरिकों, पत्रकारबंधु, शासन, स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन उपस्थित रहा शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आभार श्री पंचतीर्थ धाम मंदिर हनुमान झंडा समिति ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}