रीवामध्यप्रदेश

असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर बने रायपुर कर्चुलियान साशिमं के पूरा छात्र शुभम्

असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर बने रायपुर कर्चुलियान साशिमं के पूरा छात्र शुभम्

रीवा। सरस्वती शिशु मंदिर, रायपुर कर्चुलियान के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं गौरव का विषय रहा। विद्यालय के पूर्व छात्र भईया शुभम् गुप्ता (पंकज गुप्ता), पिता कृष्ण कुमार गुप्ता, का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के माध्यम से प्रतिष्ठित पद Assistant Commissioner (GST) पर हुआ है।

भईया शुभम गुप्ता की यह शानदार सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने अपने छात्र जीवन से ही उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास किया और आज उसी का फल उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र का नाम भी ऊँचा किया है।

इस अवसर पर उनके पिता श्री कृष्ण कुमार गुप्ता जी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अपने पुत्र को सदैव उत्तम संस्कार, शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका अनुशासन, सहयोग एवं प्रेरणा ही शुभम गुप्ता की सफलता की मजबूत नींव बनी।

उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार गुप्ता विद्यालय समिति के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य हैं। जिनका विद्यालय के विकास एवं उन्नति में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर, रायपुर कर्चुलियान सदैव से संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। शुभम गुप्ता की यह सफलता विद्यालय की इसी शिक्षा पद्धति, संस्कार एवं मार्गदर्शन का सशक्त प्रमाण है। विद्यालय परिवार भईया शुभम गुप्ता को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करता है। साथ ही, उनके परिवार को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}