ज्योतिष दर्शन

आज 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग

तिथि- प्रतिपदा 08:43 तक

नक्षत्र- चित्रा 19:22 तक

प्रथम- करण कौवाला 08:43 तक

द्वितीय -करण तैतिल 21:26 तक

पक्ष- कृष्ण  

वार- शुक्रवार  

योग -व्याघात 14:06 तक

सूर्योदय -06:08  

सूर्यास्त -18:26  

चंद्रमा-  कन्या में  

राहुकाल -10:45 − 12:17  

विक्रमी संवत्- 2083  

शक संवत- 1947 विश्वावसु

मास -वैशाख  

शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:42

आज का शुभ मुहूर्त – 

अभिजीत मुहूर्त- 11:52− 12:42

चंद्रोदय और सूर्योदय का समय –

सूर्योदय का समय- 06:08

सूर्यास्त का समय- 18:26

चन्द्रोदय- 19:42

चन्द्रास्त- 06:31

आज का अशुभ मुहूर्त –

गुलिक काल: 07:41 − 09:13

यमगण्ड: 15:21 − 16:53

राहुकाल: 10:45 − 12:17

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

विशिष्ट योग – राजयोग प्रातः 8-43 से साय 7-25 तक

व्रत / दिवस विशेष – एकलिंग जी पाटोत्सव उदयपुर (राज.), गुड़ फ्राईडे,

चन्द्रमा – आज प्रातः 6.29 तक कन्या राशि में होगा तदुपरान्त तुला राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज प्रातः 6.29 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी ।

आज रात्रि 7.25 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।

आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर पो, र, री, रू, रे पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। हैं।तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं।

दिन का चौघड़िया-

चर – 06:09 बजे से 07:43 बजे तक

लाभ – 07:43 बजे से 09:17 बजे तक

अमृत – 09:17 बजे से 10:51 बजे तक

काल – 10:51 बजे से 12:25 बजे तक

शुभ – दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक

रोग -01:58 अपराह्न 03:32 बजे

उद्वेग -03:32से 05:06 बजे

चर – 05:06 बजे से 06:40 बजे

रात का चौघड़िया-

रोग -06:40से 08:06 बजे तक

काल – 08:06 बजे से 09:32 बजे तक

लाभ -09:32 बजे से 10:58 बजे तक

उद्वेग -10:58से 12:24 एम्स, 04 अप्रैल

शुभ -12:24 अपराह्न 01:50 पूर्वाह्न, अप्रैल 04

अमृत -01:50 बजे से 03:16 बजे तक 

04 अप्रैल चर – 03:16 बजे से 04:42 बजे तक 

04 अप्रैल रोग -04:42 बजे से 06:08 बजे तक अप्रैल 04

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार का राशिफल

मेंष राशि :- आपके व्यक्तिगत जीवन में सुख और संतोष की वृद्धि होगी.आप अपने कार्यों के इच्छित परिणाम पाकर अत्यधिक उत्साहित महसूस करेंगे.घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. कोई शुभ समाचार आपकी ऊर्जा को दोगुना कर देगा. टीम वर्क पर आपका विशेष फोकस रहेगा.ऑफिस या व्यापार में आप विनय और विवेक के साथ काम लेंगे, जिससे आपकी साख और सम्मान में इजाफा होगा.अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे.आवश्यक कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए गति दिखाएंगे.।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

 उपाय: माँ दुर्गाजी की पूजा करें, श्रंगार सामग्री चढ़ाएं और ओम् शुं शुक्राय नमः” का जाप करें.

वृष राशि: मेहनत ही आज आपकी सफलता की कुंजी है.कामकाजी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी लगन उन्हें आसान बना देगी.पेशेवर मामलों में सावधानी बरतें . अपनी कार्ययोजनाओं को बिना रुके आगे बढ़ाएं.रिश्तों में मजबूती आएगी, हालांकि संवाद के दौरान थोड़ा संकोच महसूस कर सकते हैं.समय प्रबंधन और सहनशीलता को अपना हथियार बनाएं.अनुभवियों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी.लोभ और प्रलोभन से बचें.अपने बजट का ध्यान रखें . किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.सेवा कार्यों में रुचि लें.

शुभ रंग: ओपल व्हाइट शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

 उपाय: माँ दुर्गा की वंदना करें और मिष्ठान्न वितरण करें.प्रबंधन पर ध्यान दें.

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा है.बड़ों की आज्ञा का पालन करना और नियमों के दायरे में रहकर काम करना आपको सफलता दिलाएगा.आपकी कार्यक्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी. मित्रों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे.सबको साथ लेकर चलने की आपकी कला घर और बाहर दोनों जगह शुभता लाएगी.सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा . व्यापार में सुधार की स्थिति बनी रहेगी.

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8

 उपाय: “ओम् शुं शुक्राय नमः” का जाप करें और सहज व्यवहार बनाए रखें.

कर्क राशि  : परिजनों और स्वजनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी.पैतृक पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिल सकता है.घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और संवाद पर नियंत्रण रखें.संसाधनों में वृद्धि के योग हैं.निजता और व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस अधिक रहेगा.

शुभ रंग: सिल्वर, शुभ अंक: 2, 3, 6, 8 और 9

 उपाय: माँ दुर्गा को श्रंगार की वस्तुएं भेंट करें.स्वार्थ से बचें.

सिंह राशि: सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा.साहस और सहकार की भावना के साथ आप प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.व्यर्थ की अफवाहों और गपशप से खुद को दूर रखें. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी दिखाएंगे . आपके प्रयास यादगार बनेंगे.वाणिज्यिक विषयों में आपको नए अनुभव प्राप्त होंगे.भ्रमण और मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे.

शुभ रंग: चुनरी लाल ,शुभ अंक: 1, 3, 6, 8 और 9

 उपाय: सिंहवाहिनी मां दुर्गा की पूजा करें और पहल-पराक्रम को बढ़ावा दें.

कन्या राशि : घर में खुशहाली और आनंद का वातावरण रहेगा.अपनों के साथ विश्वास और प्रेम बढ़ेगा.मधुर वाणी से आप सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे.मेहमानों का स्वागत-सत्कार करेंगे. पैतृक कार्यों में गति आएगी .आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.करीबियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा.छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को अनदेखा करें. एक अच्छे मेजबान की तरह व्यवहार करें.कुल-कुटुम्ब के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें

शुभ रंग: पाइनेपल , शुभ अंक: 3, 5, 6, और 8

 उपाय: माँ दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं.अपनी साज-सज्जा और प्रस्तुति पर ध्यान दें.

तुला राशि – विभिन्न क्षेत्रों में आपको उछाल देखने को मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.अनोखे और नए प्रयासों से आपका जीवनस्तर ऊंचा उठेगा. आप संस्कारों और परंपराओं को महत्व देंगे.बड़ों की सलाह आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी.संपर्कों में सकारात्मकता आएगी . आप सभी के साथ मिलकर चलने में विश्वास रखेंगे. इच्छित कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है.अपनी प्रतिभा का पूरा लाभ उठाएं.

शुभ रंग: फिरोजी। शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

 उपाय: माँ दुर्गा की वंदना करें और सहकार (सहयोग) की भावना बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि  : आज आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है.अपनी परिस्थितियों और खर्चों पर नियंत्रण रखें.न्यायिक और दूर देश के मामलों में आपकी सजगता जरूरी है. व्यावसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की भूलचूक से बचें, अन्यथा लाभ प्रभावित हो सकता है.पेशेवरों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें . नीति-नियमों का पालन करें. निवेश के मामलों में बजट की अनदेखी भारी पड़ सकती है.सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. सूझबूझ का परिचय दें.

शुभ रंग: चमकीला लाल शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

 का उपाय: “ओम् शुं शुक्राय नमः” का जाप करें.फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं.

धनु राशि : – चारों ओर सकारात्मक माहौल रहेगा.आर्थिक कार्यों में अपनों का भरपूर समर्थन मिलेगा. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप दूसरों से आगे रहेंगे . आपका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहेगा. विभिन्न कार्यों में प्रबंधन कौशल का उपयोग करेंगे.कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. मित्रों और सहकर्मियों का साथ आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपका संचार कौशल बेहतर रहेगा . आप कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक प्रभावशाली रहेंगे.

शुभ रंग: क्रीम कलर शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

 उपाय: सिंहवाहिनी मां दुर्गा की पूजा करें और अपनी सक्रियता बढ़ाएं.

मकर राशि : आप व्यवस्था के प्रति संवेदनशील रहेंगे.ऑफिस या व्यापार में आपका समर्पण और अनुशासन आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाएगा.शासन-सत्ता से संबंधित योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. पैतृक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी .वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा.लिखित कार्यों में सावधानी और स्पष्टता रखें.परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.आप अवसरों को भुनाने में माहिर रहेंगे.कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे जिससे आपकी पकड़ मजबूत होगी।

शुभ रंग: रस्टिक कलर शुभ अंक: 6, 8 और 9

उपाय: माँ दुर्गा को श्रंगार अर्पित करें.अपने वादों को निभाने का प्रयास करें.

कुंभ राशि (Aquarius) : भाग्य की प्रबलता से आपके कार्य सिद्ध होंगे.अध्यात्म और आस्था में आपकी रुचि बढ़ेगी.वरिष्ठों के सहयोग से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. भेंट-मुलाकातों के दौरान आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे.शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.धार्मिक आयोजनों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी. आपकी प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होगी.अपनों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे . लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे.

शुभ रंग: आसमानी। शुभ अंक: 3, 6, और 8

 उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और संभव हो तो किसी तीर्थ यात्रा या मंदिर दर्शन पर जाएं.

मीन राशि : आज आपको अपने व्यवहार में अत्यधिक विनम्रता और विवेक रखने की आवश्यकता है.न्यायिक नियमों और व्यवस्थागत कार्यों में रुचि लें. खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नए लोगों से मिलते समय स्पष्टता बनाए रखें. किसी के बहकावे में न आएं.विरोधियों और कमतर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें. अपने निजी और पेशेवर कार्यों में निरंतरता बनाए रखें.परिजनों को साथ लेकर चलें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: केले के समान पीला शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

उपाय: माँ दुर्गाजी की पूजा वंदना करें . जीवन में अनुशासन बढ़ाएं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}