सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में प्रवेश उत्सव के साथ नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ

सुवासरा में प्रवेश उत्सव के साथ नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ

रिपोर्टर: पंकज बेरागी

सुवासरा -नगर के स्थानीय नया शिशु मंदिर रोड स्थित सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर उमावि‌ सुवासरा में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ प्रवेश उत्सव के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन विद्या भारती मालवा विभाग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

नवीन सत्र के प्रथम दिवस 1 अप्रैल, बुधवार को विद्यालय परिसर में आचार्य परिवार द्वारा सभी भाईयौ-बहनों का चंदन तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भारत माता को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्रधानाचार्य श्री संतोष यादव, श्री सुनील सोनी एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे। इसके साथ ही मां सरस्वती, भारत माता एवं भगवान के समक्ष वंदना कर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करते हुए नवीन सत्र के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद लिया गया।

प्रथम दिवस पर सभी कक्षाओं में परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात सभी भाईयौ-बहनौ अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे और नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के अध्ययन कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया कि “मेहनत से ही भाग्य के तारे चमकते हैं, हिम्मत और विश्वास के साथ हर शिखर को प्राप्त किया जा सकता है और अपने परिणामों से इतिहास रचा जा सकता है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर विद्यालय परिवार को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दीं।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}