
नवोदय विद्यालय आलोट में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोटजिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश में में आज विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) संदीप कुमार सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एडीजे संदीप कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा एवं न्यायिक क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने एवं कानून की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।



