मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ नपं में श्री सोनी श्री जोशी श्रीमती जैन श्री गिरोठिया वरिष्ठ पार्षद नियुक्त

सीतामऊ नपं में श्री सोनी श्री जोशी श्रीमती जैन श्री गिरोठिया वरिष्ठ पार्षद नियुक्त
सीतामऊ। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा आज यह सूची जारी की गई जिसमें नगर परिषद सीतामऊ में चार एल्डरमैन /वरिष्ठ मनोनीत पार्षद गण के नाम भी जारी किए गए। सीतामऊ नगर परिषद में मनोनीत पार्षद के रूप में राजेश गिरोठिया, सत्यनारायण सोनी, राधेश्याम जोशी एवं मधु अशोक जैन के नाम सूची में जारी किए गए है।नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने चारों वरिष्ठ मनोनीत पार्षद गण को बधाई देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के संकल्प में आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा साथ ही सीतामऊ नगर के चहुंमुखी विकास में नगर परिषद के सभी सदस्यों के साथ आपकी भूमिका भी अहम रहेगी। वहीं नव नियुक्त वरिष्ठ पार्षदों ने सुवासरा पहुंच कर विधायक निवास पर क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री डंग ने फुल माला पहनाकर का एल्डरमैनों को बधाई दी और कहा कि जनता कि सेवा का सुअवसर मिला है भाजपा के मुल मंत्र के साथ हम सबको मिलकर समर्पित भाव जनता कि सेवा करना है।
==========



