सेवामंदसौरमंदसौर जिला

लायंस क्लब एवं चौधरी परिवार ने राहगीरों के लिए समर्पित किया जल मंदिर


प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म- विधायक श्री जैन

मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर द्वारा सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों की सुविधा के लिए लायन जगदीश चौधरी परिवार के सौजन्य से स्व. श्रीमती सज्जन देवी एवं श्री बद्रीनारायण चौधरी की पावन स्मृति में सीतामऊ फाटक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास (चौधरी ट्रैक्टर गोडाउन) पर नवनिर्मित जल मंदिर का लोकार्पण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री विपिन जैन ने अपने उद्बोधन में चौधरी परिवार और लायंस क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना भारतीय संस्कृति में सबसे बड़ा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच व्यस्त चौराहे पर शीतल जल की यह व्यवस्था राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन रत्नेश कुदार ने कहा कि लायंस क्लब सदैव सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है और जल मंदिर की यह स्थापना उसी सेवा भाव का एक प्रतीक है। इस जल मंदिर के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों और राहगीरों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की सुविधा सुलभ हो गई है।
इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य रत्नेश कुदार,बलजीतसिंह नारंग, सुरेंद्र नाहटा, जगदीश चौधरी, दीपक चौधरी, जितेंद्र मित्तल, सुभाष बग्गा, परमानंद अग्रवाल, इंद्रमोहन सैनी, सुरेंद्र फरक्या, ओम चौधरी, मारुति पोरवाल, राजेंद्र पामेचा, डॉ. के.सी. श्रीमाल, गौरव रत्नावत, पंकज पोरवाल, मनोहर नाहटा, नारायण सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश धनोतिया द्वारा किया गया व आभार क्लब सचिव लायन डॉ. विक्रांत भावसार ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}