अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर में इंटरनेशनल किडनी गैंग का भंडाफोड़: 5 डॉक्टरों समेत 6 गिरफ्तार, MBA छात्र की किडनी 80 लाख में बेची

कानपुर में इंटरनेशनल किडनी गैंग का भंडाफोड़: 5 डॉक्टरों समेत 6 गिरफ्तार, MBA छात्र की किडनी 80 लाख में बेची

कानपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय किडनी तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अस्पतालों पर छापेमारी की। इस गैंग ने एक MBA छात्र को 6 लाख रुपये का लालच देकर उसकी किडनी निकाली और एक महिला मरीज को 80 लाख रुपये में बेच दी। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 8 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. नरेंद्र सिंह और एम्बुलेंस ड्राइवर शिवम अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और वैभव जैसे अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अस्पतालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}