सुवासरामंदसौर जिला

खाखरे वाले बालाजी मंदिर पर 36 वा हनुमान जयंती महा उत्सव पर सामूहिक विवाह व महा आरती विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

खाखरे वाले बालाजी मंदिर पर 36 वा हनुमान जयंती महा उत्सव पर सामूहिक विवाह व महा आरती विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

रिपोर्टर: पंकज बैरागी,

सुवासरा -तहसील  अंतर्गत ग्राम पंचायत (घसोई )में स्थित प्राचीन चमत्कारी तीर्थ स्थल वीर चैतन्य हनुमान (खाखरे वाले बालाजी) मंदिर में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल 2026, बुधवार को नि : शुल्क विवाह सम्मेलन एवं नि: शुल्क मेला एवं प्रातः 9:00 बजे सुन्दर कांड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।

वहीं दिनांक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे संत श्री के प्रवचन, दोपहर 12:30 बजे पूर्णिमा के अवसर पर महाआरती एवं उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुवासरा क्षेत्र के सर्वधर्म समाज के श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं भक्तजन हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने वीर चैतन्य हनुमान जी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की तथा धर्म जागृति का परिचय दिया।

कार्यक्रम में दूर- दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुजन पहुंचे। विशेष रूप से गरोठ ए. डी.नल. एस. पी. श्रीमती हेमलता कुरील सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्यों पीरूलाल मंदलीय, रमेश जैन, पीरूलाल धनोतिया, समरतमल जैन, लक्ष्मण लोहार, सुरेंद्र सिंह देवड़ा, कचरूसिंह गुर्जर, मांगीलाल चौधरी , परमेश्वर राठौड़, सहित अन्य सहयोगियों ने निःस्वार्थ भाव से दिन-रात मेहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खाखरे वाले हनुमान मंदिर समिति, श्री बालाजी गौशाला समिति, श्री राम दरबार समिति एवं सुंदरकांड पाठ मंडल( घसोई )तथा समस्त ग्रामवासियों एवं भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

निश्चित ही यह आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय रहा और धर्म व सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}