न्यू बस स्टेट पर बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ

न्यू बस स्टेट पर बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ
रिपोर्टर: पंकज बैरागी
सुवासरा (निप्र)। मंदसौर से सुवासरा मार्ग पर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में इस वर्ष हनुमान जयंती के पावन अवसर पर प्रथम बार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
दिनांक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को सायं 5:00 बजे आयोजित इस भंडारे में बालाजी मंदिर समिति के समस्त भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए तथा महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। उपस्थित भक्तों ने धार्मिक आस्था एवं जागरूकता का परिचय देते हुए आयोजन को उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह भंडारा न केवल सुवासरा नगर, बल्कि आसपास के ग्रामों के लिए भी गर्व का विषय है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।
==========



