विकास फाउंडेशन ने रामनवमी में कन्या एवं गौ पूजन किया

विकास फाउंडेशन ने रामनवमी में कन्या एवं गौ पूजन किया
वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। ग्राम पंचायत भिण्डौरा, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में रामनवमी के पर शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कन्या एवं गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर धार्मिक आस्था प्रकट की और कन्याओं एवं गौ माता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का नेतृत्व जीव जंतु कल्याण बोर्ड, के सदस्य एवं ग्राम विकास फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया। कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या एवं गौ माता का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन समाज में संस्कार एवं सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और सभी ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सोनू शर्मा, अनूप राठौर, अंजली शर्मा, कल्पना शर्मा, विवेक यादव, अंकित आदि मौजूद रहे।



