डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 की 80 वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुई सीईओ आकांक्षा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 की 80 वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुई सीईओ आकांक्षा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाताबांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 की 80 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक शनिवार को आर्यकन्या इण्टर कालेज बांदा सभागार में हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष मालती बासू रही, अध्यक्षता पंकज अग्रवाल , सभापति ने की।
सामान्य निकाय की बैठक में सचिव /मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 आकांक्षा वर्मा ने बैंक की की वार्षिक रिपोर्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैंक द्वारा वर्ष 2026-27 में जो कार्यकलाप प्रस्तावित किये गये।
बैंक द्वारा वर्ष 2023-24 में बैंक की अंशपूंजी 2394.40 लाख रू0 थी, जिसमें 940.18 लाख रू0 की वृद्धि कर 2024-25 में 3334.58 लाख रू. हो गयी है । बैंक का वर्ष 2023-24 में 48935.70 लाख रू0 था जिसमें 2679.09 लाख रू0 की वृद्धि कर वर्ष 2024-25 में 51614.79 लाख रू0 निक्षेप हो गया है । प्राप्त निक्षेप को बैंक द्वारा संरक्षित करते हुये वित्तीय वर्ष 2023-24 में विनियोजन 29445.25 लाख था। बी पैक्स के माध्यम से किसानों को आवश्यकतानुसार किये गये ऋण वितरण की वसूली 30 जून 2024 को 65.74 प्रतिशत में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि कर 30 जून 2025 को 70.25 प्रतिशत की गयी है इतना ही नहीं बैंक से सम्बद्ध 86 बी पैक्स में से 30 जून 2024 को 5 समितियां शत प्रतिशत बेबाक हुयी थी, में भी एक समिति की वृद्धि कर 30 जून 2025 में 6 समितियों द्वारा अपनी मांग को शत प्रतिशत अदा किया गया है।
जिसमें समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारियों का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन से बैंक द्वारा यह प्रगति की गयी है ।
बैंक का 31 मार्च 2025 में 338.56 लाख रू0 है। संविधिक लेखा परीक्षा प्रतिवेदन रिपोर्ट के वित्तीय वर्ष 2023-24 में ‘‘बी ‘‘ श्रेणी में था तथा वर्ष 2024-25 में अब ‘‘ए ‘‘श्रेणी आ गया है । जिसमें उपस्थित बैंक के सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा ध्वनिमत से स्वीकृत की गयी ।
बैठक के मुख्य अतिथि कल्लू राजपूत ने बैंक की उपलब्धियों पर हर्ष जताते हुए कहा कि सहकारिता ही एक ऐसा माध्यम है जिससे जन -2 की सेवा की जा सकती है । उनके द्वारा सहकारी समितियों को सुदृढ करने पर जोर दिया गया ।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालती बासू, द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम जनसेवा करने वाले प्रतिनिधि को ईश्वर बहुत ऊंचाई तक ले जाने की बात कही गयी क्योंकि सहकारिता में गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहचाने होने तथा सभी की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है तथा उनके द्वारा बैंक की उपलब्धियों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये बैंक को उत्तरोतर प्रगति में ले जाने हेतु सभी को प्रयास करने की अपील की गयी ।
बैठक में विभागीय अधिकारी प्रदीप सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबन्धक, सहकारिता, चित्रकूट धाम मण्डल,द्वारा सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी ।
बैठक में सुशील द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख पहाडी एवं संचालक बैंक द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि की जानकारी देते हुये उनके द्वारा सहकारिता आन्दोलन को मजबूत करने हेतु सहकारी समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया ।
संचालन शिव प्रताप मिश्रा ने किया। बैंक प्रबंधक सौरभ यादव ने सबका आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता अमित सेठ, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सह.बांदा , राजेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता चित्रकूट, मधुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपसभापति,सुशील द्विवेदी, चक्रपाणि अवस्थी ,राजभूषण द्विवेदी, राजेश सिंह, रमेश कुमार , ओम प्रकाश कुशवाहा, राजेश सिंह परिहार, अजय प्रताप सिंह, दुर्गेश शुक्ला संचालक बैंक एवं सन्दीप त्रिपाठी, उपमहाप्रबन्धक, बैंक के साथ -2 बैंक के कर्मचारी सहकारी समितियों के सचिव एवं अध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।



