समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 25 मार्च 2026 बुधवार

=============
शा उ मा विद्यालय नंदावता का परिणाम श्रेष्ठ रहा
=======
नवरात्रि का पावन पर्व: रक्तदान बन गया सच्ची आराधना का प्रतीक

==========
पुस्तका मेला जून जुलाई की बजाय 10 से 15 अप्रैल के बीच में लगाए
मंदसौर -जिला प्रशासन की पुस्तका मेला जून जुलाई की बजाय 10 से 15 अप्रैल के बीच में हर तहसील में लगाए जिससे जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में बढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को राहत मिलेगी क्योंकि प्राइवेट स्कूलों चला बाजी अभी से शुरू हो चुकी है पुस्तक माफिया के शॉप पर तो पुस्तके एवं कॉपियां आ चुकी है इस गंभीर असले पर जिला कलेक्टर श्री गर्ग को जनता के हित में जिले की हर तहसील में पुस्तक मेला लगाने के निर्देश जाने करना चाहिए जिससे अभिभावकों को पुस्तके खरीदने में राहत मिल सके जून जुलाई में तो कोई फायदा नहीं होगा प्राइवेट स्कूलों के तो अभी से काम चालू हो चुका है दुकानदारी करने का अब देखते हे जिला प्रशासन अभिभावकों के लिए किया एक्शन लेती है.!
===================
पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल का स्ट्रोक हे अफवाहों पर ध्यान न दे
सीतामऊ -एसडीओपी दिनेश प्रजापति द्वारा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ को लेकर निरीक्षण किया गया एवं भार्गव पंप पर पहुंचकर बाइट जारी कर आमजन से अनुरोध हे कि कोई भी अफवाहों में न आए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल का स्ट्रोक हे अफवाहों पर ध्यान न दे.!
==================
जनगणना 2027 हेतु ग्रामीण चार्ज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
मंदसौर 24 मार्च 26/ जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंदसौर जिले में ग्रामीण चार्ज स्तर पर नियुक्त अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जनगणना के जिला प्रभारी श्री अभिषेक ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में भानपुरा, मल्हारगढ़, गरोठ, शामगढ़ एवं सीतामऊ तहसीलों के तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, साथ ही मुख्य नगर पालिका मंदसौर के चार्ज जनगणना अधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र में श्री अभिषेक ठाकुर एवं श्री सत्येन्द्र सिंह राठौर द्वारा जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को फील्ड स्तर पर कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए तैयार किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
==============
जिले की 205 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त, सरपंच-सचिव एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित
संकल्प पत्र का हुआ विमोचन
नपा अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर एवं कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
मंदसौर 24 मार्च 26 / विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 205 ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त घोषित करते हुए सरपंच, सचिवों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मेडिकल कॉलेज डीन, सीएमएचओ श्री चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से मंदसौर जिले ने टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।
विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि 205 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त होना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मरीजों को 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदसौर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर सर्वे और निरंतर प्रयासों से यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पहले टीबी को लेकर भय का माहौल था, लेकिन अब प्रभावी इलाज और जागरूकता से स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने कहा कि सरकार के अभियान और संकल्प के कारण टीबी जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण संभव हुआ है और देश टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्ति संकल्प पत्र का विमोचन किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त मंदसौर की शपथ दिलाई गई। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा टीबी मुक्त भारत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
============
मंदसौर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर एक विशेष निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साहित्य सचिव डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष निबंध प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विश्व शांति के लिए अनेकांत दर्शन की सार्थकता’ रखा गया है। इस बौद्धिक आयोजन का उद्देश्य वर्तमान समय में महावीर स्वामी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता को जन-जन तक पहुँचाना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपने मौलिक निबंध लिखकर आगामी 28 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं। प्रविष्टियां जमा करने के लिए जिला अस्पताल के सामने स्थित आशीष मेडिकोज एवं कियावत मेडिकोज को केंद्र बनाया गया है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ निबंधों का चयन किया जाएगा, जिसके तहत प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
========
जनसुनवाई में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर 24 मार्च 26 / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। लसुडिया ईला निवासी मांगीलाल ने किसान सम्मान निधि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भावगढ़ निवासी कन्हैयालाल ने अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ईरली निवासी तेजराम ने नल कनेक्शन लगाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ जनपद मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मकान के लिए पट्टा स्वीकृत करने, कृषि भूमि का सिमांकन करवाने, पीएम किसान सम्मान निधी दिलवाने, वृद्धा पेंशन चालु करवाने, एल पी जी गेस की सब्सिडी दिलवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने एवं लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
========
MP में शराब बिक्री बढ़ाने के निर्देश: 9 जिलों की परफॉरमेंस पर देवड़ा नाराज, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शराब राजस्व बढ़ाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। भोपाल, जबलपुर, रतलाम, कटनी, शाजापुर, आलीराजपुर, दमोह, नीमच और झाबुआ के जिला आबकारी अधिकारियों को विशेष प्रयास कर बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इन्दौर, ग्वालियर, धार, शिवपुरी, रीवा, खण्डवा, अशोकनगर, सिंगरौली और नर्मदापुरम में कम बिक्री से संतुष्ट नहीं होने पर अफसरों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।।
========
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बही पार्श्वनाथ में जन अभियान परिषद ने की प्याऊ की स्थापना
मंदसौर 24 मार्च 26 / म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला मंदसौर विकासखंड मल्हारगढ़ में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चयनित नवांकुर संस्था श्री मां शक्ति सेवा संस्थान, द्वारा “जलगंगा संवर्धन अभियान –जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बही पार्श्वनाथ पर सुरक्षित जल समृद्ध कला के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला समन्वयक व विशेष अतिथि पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री के द्वारा आमजन एवं पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का निर्माण किया गया। साथ ही, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु विशेष जल पात्र भी लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके। संस्थान के पदाधिकारि राधिका तिवारी ने बताया कि जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जल बचाने, जल का सही उपयोग करने और जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, स्वयं सेवकों एवं संस्थान के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
================
उज्ज्वला कनेक्शन पर 45 दिन बाद ही होगी गैस बुकिंग: जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर 24 मार्च 26/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री चंद्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता अपनी पिछली रिफिल डिलीवरी के 45 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग कर सकते हैं। वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है। यह नियम सभी गैस एजेंसियों पर समान रूप से लागू रहेगा, चाहे उनकी श्रेणी कोई भी हो।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और अनावश्यक जल्दबाजी से बचें, ताकि सभी को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
=============
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मंदसौर जिले के 2.53 लाख परिवारों को मिल रहा निःशुल्क अनाज
मंदसौर 24 मार्च 26 / जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मंदसौर जिले में कुल 2 लाख 53 हजार 67 परिवारों को प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में वर्तमान में 537 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जिनके माध्यम से कुल 10 लाख 18 हजार 830 सदस्य इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निम्नानुसार खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है—
प्राथमिक श्रेणी के परिवारों को प्रति सदस्य 4 किलो गेहूं एवं 1 किलो चावल निःशुल्क दिया जा रहा है, साथ ही 1 किलो नमक 1 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को 30 किलो गेहूं एवं 5 किलो चावल निःशुल्क, साथ ही 1 किलो शक्कर 20 रुपये प्रति किलो एवं 1 किलो नमक 1 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार प्रदान किया जा रहा है।
यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत संचालित की जा रही है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र परिवारों को प्रदेश में पात्रता पर्ची जारी की जाती है।
इच्छुक एवं पात्र आवेदक स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद) एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी (नगरीय निकाय) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
================
आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक पाठशाला – मंत्री सुश्री भूरिया
आंगनवाड़ी केन्द्र में पोषण और शिक्षा दोनों का रखा जाता है समग्र ध्यान 97 हजार आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘विद्यारंभ’ उत्सव
मंदसौर 24 मार्च 26 / मध्यप्रदेश में शाला-पूर्व शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को बच्चों का विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया आंगनवाड़ी से प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाणपत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेश के 97 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 10 लाख बच्चे आंगनवाड़ी से आगे बढ़कर औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर कदम रख रहे हैं।
भोपाल के नेहरू नगर आंगनवाड़ी क्रं. 1061 में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक पाठशाला हैं, जहाँ पोषण और शिक्षा दोनों का समग्र ध्यान रखा जाता है।
आंगनवाड़ी केन्द्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का समन्वित केन्द्र हैं। यहाँ गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर बच्चे के जन्म और छह वर्ष की आयु तक उनके पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास का ध्यान रखा जाता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, इससे बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि 3 से 6 वर्ष की आयु के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी आधार पर वे आगे विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार होते हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार अब आंगनवाड़ी में 3 वर्ष की प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाणपत्र’ प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी शाला-पूर्व शिक्षा को औपचारिक मान्यता मिल सके। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन समर्पण के साथ कर रही हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि हर वर्ष लाखों बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्रों से गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार हो रहे हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से शाला-पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। बच्चों को खेल आधारित शिक्षा, पोषण और विकास के समन्वित वातावरण में तैयार कर उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी, बल्कि प्रदेश में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
औपचारिक शिक्षा के अनौपचारिक शिक्षा जरूरी – श्रीमती रश्मि
सचिव, महिला बाल विकास श्रीमती जी वी रश्मि ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा यात्रा का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी की अनौपचारिक शिक्षा से प्राथमिक विद्यालय की औपचारिक शिक्षा में बच्चों का सहज और आनंदपूर्वक प्रवेश सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की ग्रोथ के लिये पिता की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। माता-पिता के संयुक्त प्रयासों से बच्चे के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है।
सचिव श्रीमती रश्मि ने कहा कि राष्ट्रीय ECCE नीति 2013 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन से परिवार और समुदाय में शाला पूर्व शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा बच्चों के स्कूल में प्रवेश और उनकी शैक्षणिक निरंतरता को बल मिलेगा।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक श्रीमती बबली शुकवारे और श्री अमित करोसिया ने अपने बच्चों के आंगनवाडी में जाने से आए बदलाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में आंगनवाडी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
============
गरोठ अस्पताल में 26 लाख रुपए का घोटाला! बीएमओ ने लोकायुक्त में की शिकायत।
=================
नारकोटिक्स विंग ने पकडा 3.5 क्विंटल डोडाचूरा-, मौके से राजस्थान जोधपुर का तस्कर गिरफ्तार, एमपी मनासा पुलिस भी लगी थी पकडने के लिए, लेकिन मंदसौर नारकोटिक्स ने पहले ही धर लिया, नीमच जिले के कई तस्कर हुए भूमिगत, आरोपी रिमांड पर
मुखबिर ने दोनों हाथ में लड्डू रखे, नारकोटिक्स विंग को खबर देने के बाद मनासा पुलिस को भी दे दी डोडाचूरा से भरी स्कापियों निकलने की खबर! — देवरी खवासा का विनोद पाटीदार और ओसिया का संतोष सेटलमेंट में जुटा!
मध्यप्रदेश की मंदसौर नारकोटिक्स विंग ने सोमवार रात को नीमच जिले के लोडकिया फंटे पर नाकेबंदी के दौरान साढे तीन क्विंटल डोडाचूरा से भरी एक स्कार्पियों को पकडा है। मौके से विंग की टीम ने राजस्थान फीच गांव जिला जोधपुर निवासी लखमाराम को गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त डोडाचूरा नीमच जिले के गांव देवरी खवासा के विनोद पाटीदार ने भराया था और ओसिया के किसी संतोष नामक व्यक्ति के यहां जा रहा था, तभी नारकोटिक्स विंग ने आंत्रीमाता फंटा लोडकिया के यहां नाकेबंदी कर पकड लिया। तस्कर से पूछताछ जारी है। कई नाम आने की संभावना जताई जा रही है। नीमच जिले के कई तस्कर भूमिगत हो गए है।
मनासा पुलिस से पहले नारकोटिक्स विंग ने बाजी मारी—बताया जा रहा है कि इस खेप की खबर नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को भी लगी थी, लेकिन पहले नारकोटिक्स विंग को मुखबिरी से जानकारी मिल गई। बताया जा रहा है कि मनासा पुलिस को मुखबिर ने बाद में जानकारी दी, इससे पहले नारकोटिक्स विंग मंदसौर के किसी पुलिसकर्मी को दे दी। मंदसौर से स्पीड से आकर नीमच जिले में नाकेबंदी कर यह उपलब्धि नारकोटिक्स विंग ने अपने नाम कर ली। यह बडी कार्रवाई मानी जा रही है।
=============
सिलेंडर बुकिंग 45 दिन और 25 दिन की अपडेट
संगीता एच पी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को सूचना निवेदन है कि 24 मार्च से उजवल्ला pmuy ओर बीपीएल स्कीम गैस कनेक्शन दारी की सिलेंडर बुकिंग 45 दिन और नान pmuy apl सामान्य की बुकिंग 25 दिन की अपडेट हुई है जानकारी हेतु
=============
नगर परिषद् शामगढ-सार्वजनिक सूचना
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि, म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1956 के तहत 50% की सीमा तक संपत्ति कर से छूट प्राप्त हो रही थी/ वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन के प्रकाशित राजपत्र दिनांक 3 अप्रैल 2021 में प्रकाशित नए नियमों के अनुसार यदि करदाता इस वित्तीय वर्ष के अंतिम मांह 31 मार्च तक अपने भवन का संपत्ति कर जमा नहीं करता है तो नए नियम अनुसार उक्त संपत्ति कर पर मिलने वाली 50% छूट स्वत समाप्त हो जावेगी एवं करदाता को दोगुना संपत्ति कर जमा करना होगा
अतः समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अपने-अपने संपत्तियों पर अधिरोपित संपत्ति कर 31 मार्च 2026 के पूर्व निकाय में जमा करावे.. – मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद शामगढ़
==========

