मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 25 मार्च 2026 बुधवार

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 25 मार्च 2026 बुधवार

 

जनगणना-2027ः फिल्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण सम्पन्न

शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज जनगणना-2027 के लिए फिल्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय भोपाल से सुश्री ओजस्विनी शर्मा जिला प्रभारी (जनगणना कार्य) एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान भारत की जनगणना-2027 के तहत किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही जनगणना 2027 अंतर्गत मुख्य बिन्दुओं जैसे- जनगणना प्रक्रिया, स्वगणना वेब पोर्टल, स्वगणना सत्यापन, उक्त कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां सहित अन्य तथ्यों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार सहित फील्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

==========

जनसुनवाई में 104 आवेदन पर हुई सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 104 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका कविता परिहार निवासी ग्राम बोदिना ने आवेदन दिया कि उनके पिता के स्वर्गवास पश्चात अनुकंपा नियक्ति के लिए आवेदन दिया गया, जिसका निराकरण आज दिनांक तक नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक लक्ष्मी पति गजराज निवासी राजेश्वर नगर ने गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया।

आवेदक रामेश्वर धाकड़ निवासी मोयाखेडा तहसील जावरा ने पत्नी की मृत्यु सर्पदंस से हो जाने पर आर्थिक सहायता राषि के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक गजेन्द्रसिंह निवासी नरसीगपुरा जावरा ने उनके दिमागी रूप से कमजोर पुत्र के ईलाज एवं पढाई के लिए आर्थिक सहायता राशि हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया गया। आवेदक मोहनलाल निवासी राजगढ़ नयागांव ने भूमि के सीमांकन हेतु आवदेन दिया कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदिका सोना पति देविलाल निवासी करिया ने गाय की मृत्यु के पश्चात् मिलने वाली बीमा राषि को एग्रीकलचर इन्शोरेन्स कंपनी द्वारा न देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु डीडी वेटनरी को निर्देशित किया गया।

आवेदक गोविन्द सिहं निवासी टी आई टी रोड रतलाम ने आवेदन दिया कि वह श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में कार्यरत थे तथा उनकी पुत्री भी इसी विद्यालय में अध्ययनरत थी। स्कूल द्वारा आवेदक को जनवरी एवं फरवरी माह का वेतन नहीं दिया गया। वेतन न देने का कारण पुत्री की बकाया फीस बताया गया तथा टीसी मांगने पर स्कूल द्वारा अतिरिक्त राशि मांगने के संबंध में शिकायती आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक गोविंद सिंह सोलंकी, शुभम शर्मा, एन मुरली कृष्णा, गरिमा शर्मा, मितिशा शर्मा ने आवेदन दिया कि वह चेतन्य टेक्नो स्कूल में अध्यापन का कार्य करते थे। स्कूल द्वारा वेतन रोकने मूल दस्तावेज वापस न करने, वेतन कटौती करने, सीटीसी एवं पे-स्लिप में दर्शाए गए वेतन में अंतर होने, के संबंध में संस्था की सामूहिक शिकायत की। कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

===========

जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 25 मार्च को

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 मार्च को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा। जिसमें सुजूकी मोटर्स के हंसलपुर प्लांट गुजरात में अप्रेंटिसशिप एवं टेम्परेरी वर्कमेन के लगभग 800 रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई फीटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल्स एन्ड डाय मेकर, प्लासटिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, टेक्टर मैकनिक, पेंटर, वायरमेन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, शीटमेटल, सीओई आटोमोबाईल्स ट्रेड के पुरुष आवेदकों की भर्ती की जावेगी। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। आयु 18 से 26 वर्ष तक तथा वेतन 19500-25300 रूपये तक मासिक होगी।

इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इच्छुक आवेदक 25 मार्च को समय प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी. आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

===========

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने 22 फुड बास्केट वितरित किए

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि इस वर्ष की थीम यस वी केन एंड टीबी लेड बाय कंट्री पावड बाई पीपल निर्धारित की गई है। 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय रतलाम से जागरूकता रैली को जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर शहीद चौक होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई। रेली के दौरान मानव श्रृंखला भी बनाई गई। जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि टी बी का मुख्य कारण बैक्टीरियल संक्रमण होता है। इसके मुख्य लक्षण 15 दिन से अधिक की खांसी, भूख कम लगना, शाम के समय बुखार बने रहना, कमजोरी महसूस होना, वजन में लगातार कमी मुख्य है। टी बी की जांच एवं पूरा उपचार जिले के शासकीय चिकित्सालय में उपलब्ध है, समय पर जांच एवं उपचार करने से टी बी पूरी तरह ठीक हो जाती है, किंतु उपचार में विलंब करने पर अथवा बीच में उपचार छोड़ने पर इसको ठीक करना कठिन होता है।

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी बी के पॉजिटिव मरीजों को 1000 रुपए प्रति माह के मान से राशि उनके खातों में प्रदान की जा रही है। प्राइवेट चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा टी बी के मरीज का नोटिफिकेशन कराने पर निजी चिकित्सकों को भी 500 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है । नि क्षय पोषण योजना अंतर्गत विभिन्न जन प्रतिनिधि और समाजसेवी लोगों द्वारा टी बी के मरीजों के भोजन के लिए फूड बास्केट प्रदान की जा रही है। जिले में वर्ष 2025-26 में लोगों के सहयोग से 3003 फूड बास्केट वितरित की जा चुकी है। सी एम एच ओ ने सभी आमजन एवं समाजसेवी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीबी के मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिए फूड बॉस्केट उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान शासकीय डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम से जिला क्षय केन्द्र को 22 फूड बास्केट प्रदान की गई। जिसमें चिकित्सा महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक पोस्टर और रंगोली से पूरे डीन कार्यालय को सजा कर प्रचार प्रसार गतिविधि की गई । कार्यक्रम में जिला मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी जय सिसोदिया , जिला महामारी नियंत्रक डॉ गौरव बोरीवाल , एस टी एस श्री घनश्याम परमार, श्री शैलेंद्र भूरिया,टीबी एच व्ही श्री देवेन्द्र तोमर, फार्मासिस्ट रामेंद्र गुप्ता, ए आर टी केन्द्र श्री दीपक शर्मा , चिकित्सा महाविद्यालय डीन डॉ अनीता मुथा, डॉ दुर्वेंद्र पांडे, डॉ प्रदीप मिश्रा, डॉ उमेश सिन्हा, डॉ श्रीमती स्वर्णकांता लिखार, डॉ महेश पाटीदार, शहरी आशा कार्यकर्ता एवं नर्सिंग ऑफिसर का सहयोग रहा।

===========

विद्यारंभ सेरेमनी से नन्हे बच्चों के शैक्षणिक जीवन की हुई शुभ शुरुआत

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने हेतु जिला मुख्यालय पर गुलाब चक्कर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीराम निवास बुघौलिया, सहायक संचालक श्री प्रकाश चन्द चौहान, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मांगीलाल डावर उपस्थित थे।

5-6 वर्ष के बच्चो को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण करते हुए बताया गया कि शाला पूर्व शिक्षा गतिविधिया बच्चो के रचनात्मक एवं संज्ञानात्मक विकास की नीव है। ईसीसीई को प्रभावी करने एवं शत प्रतिशत बच्चों का शाला प्रवेश कराने के संबंध में अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। श्री अशोक लोढा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्धबोधन में यह बताया गया कि शालाओं में इस प्रकार के आयोजन होते रहते है। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पहली बार इस प्रकार का आयोजन एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र देने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में कुल 180 बच्चे अपने अभिभावक सहित उपस्थित थे।बच्चो के द्वारा अपनी भाषा में कविता, गीत प्रस्तुत किये जिसका उत्साहवर्धन उपस्थित अभिभावको द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अभिभावको द्वारा अपने उद्धबोधन में आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं एजुकेशन सेरेमनी के आयोजन पर खुशी व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला व्यास द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी शहर श्रीमती चेतना गेहलोत द्वारा किया गया।

सैलाना परियोजना अंतर्गत भी विद्यारंभ सेरेमनी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, महिला बाल विकास स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष भाभर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}