सुवासरा ; भक्तों द्वारा रूपारेल में मां अन्नपूर्णा को 151 फीट की चुनरी अर्पित कि जावेगी

सुवासरा ; भक्तों द्वारा रूपारेल में मां अन्नपूर्णा को 151 फीट की चुनरी अर्पित कि जावेगी
पंकज बैरागी ✍️
सुवासरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुरा अंतर्गत गांव रूपारेल के प्राचीन तीर्थ स्थल मां अन्नपूर्णा माता मंदिर के इस दरबार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैती नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वधर्म समाज जनों के द्वारा 151 फीट की चुनर यात्रा दिनांक 25 मार्च बुधवार को सुवासरा नगर के 52 क्वार्टर के ठीक सामने शीतला माता मंदिर परिसर से प्रातः 8:00 बजे सर्वधर्म समाज के समाज जनों के द्वारा सुवासरा नगर से 151 फीट लंबी चुनरी यात्रा सभी मार्ग होते हुए निकाली जावेगी वही ग्राम रूपारेल मां अन्नपुर्णा माताजी के मंदिर पहुंचेगी सभी माता बहनों को इन समस्त समाचार पत्र के माध्यम से सूचना देने में आती है कि इससे सूचना मानकर इस कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता करें एवं पुण्य का लाभ ले एवं धर्म जागृति का परिचय दें एवं अपने जीवन को सार्थक बनावे रखे चलो बुलावा आया है मां अन्नपूर्णा माता ने आप सभी को रूपारेल मंदिर पर सब परिवार सहित बुलाया है मां अन्नपूर्णा की जय हो उक्त आशय की जानकारी महेश मांदलिया (TVS ) ने दी।



