जल गंगा संवर्धन अभियान हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का एक जन आंदोलन है – श्रीमती बैरागी

जल गंगा संवर्धन अभियान हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का एक जन आंदोलन है – श्रीमती बैरागी
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन
मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंदसौर जिला मंदसौर के दलौदा सेक्टर मे नवाँकुर संस्था द्वारा ग्राम पालसोड़ा में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत “जल शक्ति से नवभक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर सखियों द्वारा वृहद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के समापन अवसर पर जल स्रोत कुएं का पूजनकिया गया। नवांकुर सखियों द्वारा पीपल के वृक्ष का पूजन किया गया। साथ ही भाऊगढ़ चौराहे पर जल मंदिर (प्याऊ) स्थापना जैसी विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी एवं ब्लॉक समन्वयक अर्चना भट्ट की विशेष उपस्थिति रही। परामर्शदाता रूपदेवसिंह सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक अभियान के प्रथम चरण में “जल शक्ति स ेनवभक्ति” के अंतर्गत जल स्रोत पूजन, वृक्ष पूजन, भूमि पूजन, मानस पाठ, दीपमाला, आरती, जल मंदिर (प्याऊ), भजन मंडली एवं देवी गीत जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति बैरागी ने अपने संबोधनमें कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का एक जन आंदोलन है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाएं। उन्होंने कहा कि“प्रकृति ने हमें जो अनमोल संसाधन दिए हैं, उनका संरक्षणकरना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा विशेष रूप से मातृशक्ति को आगे आने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट ने ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई तथा इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया तथा उन्होंने कहाकि ग्रामीण समाज में प्रकृति के प्रति जो पारंपरिक जुड़ाव है, वही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। इसअवसर पर परामर्शदाता रूपदेवसिंह सिसौदिया, नवाँकुर संस्था प्रतिनिधि महेंद्रसिंह, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोपाल कुमावत, सचिव नंदकिशोर कुमावत, राजमल प्रजापति एवं गणमान्य ज़न, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रहीं कार्यक्रम की रूप रेखा गोपाल कुमावत ने बनाई।

