उत्तर प्रदेशबांदाभक्ति/ आस्था

ईश्वरीय ज्ञान से होगी नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना: बीके संगीता बहन

ईश्वरीय ज्ञान से होगी नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना: बीके संगीता बहन

वरिष्ठ संवाददाता

बांदा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,खुटला में दिव्य आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें विषय “ईश्वरीय संदेश, महानुभावों से मिलन तथा समाज सेवियों का सम्मान” रहा आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सामाजिक प्रेरणा से ओत-प्रोत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० डी० एन० लाल(पूर्व जिलाधिकारी बांदा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय, लखनऊ की पूर्व कुलपति पूर्णिमा पांडे ने शिरकत की। चित्रकूट से पधारी ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने विश्व की समस्याओं का समाधान विषय पर गहन आध्यात्मिक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता को शांति, प्रेम एवं नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की आवश्यकता है, जो केवल ईश्वरीय ज्ञान एवं आत्मिक जागरूकता से संभव है।कार्यक्रम आयोजक रमा एवं उनकी टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान प्रेम सिंह, सबल सिंह, डॉ० इन्द्र वीर सिंह, सन्तोष मसुरहा, विजय सेठ, मनोज कुमार गुप्ता, शिवनारायण साहू , सुमन शुक्ला, राकेश सिंह, डा० जगनायक यादव,शान सिंह , अनिल मिश्रा, शिवराम सिंह, राजेन्द्र तिवारी, अनिल द्विवेदी, रामराज सिंह,प्रेम यादव , महेश गुप्ता, राजेन्द्र, आशीष, आराधना प्रधान, जमुना, मन्जू, ब्र०कु० शिवराम सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, छेदीलाल पटेल, मंच संचालन डॉ० इन्द्र वीर सिंह ने किया।,उन्होंने अपनी वाणी से कार्यक्रम को निरंतर ऊर्जावान बनाए रखा। इसके अतिरिक्त महेश पाल, बिहारी, डॉ० धनंजय सिंह, एसके सिंह , डॉ० जगदीश कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक संदेश एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी जनों ने विश्व शांति, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं मानव कल्याण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश मसुरहा ने सबका आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}