मंदसौरमंदसौर जिला

*फोसरी माता मंदिर नवरात्रि पर जगमगाया, हाईमास्ट लाइट से रोशन हुए मंदिर…*

आस्था के साथ सकारात्मक बदलाव!

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम फोसरी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत फोसरी द्वारा गांव के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री चारभुजा नाथ मंदिर एवं फोसरी माता मंदिर पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है जहां मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा है।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि में फोसरी माता मंदिर को रंग-बिरंगी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर परिसर में चारों ओर रोशनी की चकाचौंध श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित कर रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं वार्षिक मेला भी प्रारंभ हो चुका है, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

इस सराहनीय कार्य में सरपंच श्रीमती निर्मला बाई राजेश बागड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था संभव हो सकी, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि में भी सुविधा मिलेगी।

वहीं एक अन्य उपलब्धि के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) मुक्त घोषित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फोसरी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश बागड़ी को कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ग्राम फोसरी में धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}