युवाओं को बड़ा झटका, SI के 500 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा रद

युवाओं को बड़ा झटका, SI के 500 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा रद
भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया छह माह में ही पूरी हो गई। एक माह में परीक्षा परिणाम जारी होने की आशा है, लेकिन उप निरीक्षक और सूबेदारों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।
अभी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) के लिए एजेंसी का चयन नहीं हो पाया है। इसकी प्रक्रिया ही चल रही है। इसके बाद बारिश का मौसम आ जाएगा। यानी सितंबर-अक्टूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा हो पाएगी।
टेंडर प्रक्रिया और पीपीटी के आयोजन की तैयारी-:
इसके बाद परिणाम जारी होंगे। इस तरह नए उपनिरीक्षक व सूबेदार अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में ही मिलने की आशा है। बता दें कर्मचारी चयन मंडल 12 मार्च को इन पदों की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर चुका है। अब अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। सामान्यतः लिखित परीक्षा के परिणाम आने पर लगभग एक माह के भीतर पीपीटी शुरू हो जाती है, पर पुलिस मुख्यालय अभी तक पीपीटी के लिए एजेंसी का चयन नहीं कर पाया है।
फेस रिकग्नीशन मशीनों से होगी कड़ी निगरानी
इसके लिए अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद प्रदेश के लगभग 10 केंद्रों पर पीपीटी कराई जाएगी। पीपीटी संबंधित जोन के डीआईजी की निगरानी में होगी। बता दें कि इस बार पीपीटी के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जानी है। वर्ष 2025 में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती की पीपीटी में मूल अभ्यर्थी की जगह दूसरे व्यक्ति के सम्मिलित होने का मामला सामने आने के बाद एसआई और सूबेदारों की पीपीटी में भी परीक्षा केंद्र में फेस रिकग्नीशन मशीनें लगाई जाएंगी।
========

