उत्तर प्रदेशबांदा
भारतीय मीडिया महासंघ के घोषित हुए अध्यक्ष अल्तमश

भारतीय मीडिया महासंघ के घोषित हुए अध्यक्ष अल्तमश
वरिष्ठ संवाददाता
बाँदा। भारतीय मीडिया महासंघ संगठन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने संगठन में गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य से अल्तमश हुसैन को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। मीडिया संघ के प्रांत अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि वह संगठन में सक्रियता निभाएंगे।पत्रकार हितों को लेकर आवाज़ उठाएंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।संगठन को जिले में विस्तारित करने के साथ साथ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।पत्रकार साथियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



