उज्जैनमध्यप्रदेश

आनंदमय यात्रा का उज्जैन पवासा हनुमंत आश्रम पर किया भव्य स्वागत, महाकाल कि महा आरती के साथ हुआ समापन

यह केवल यात्रा नहीं यह श्रद्धा साधना और समर्पण का महासंकल्प है – स्वामी अनिरुद्धवन

उज्जैन। महामंडलेश्वर परम पूज्य संत श्री श्री अनिरुद्ध वन जी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु आनंद में यात्रा का आयोजन श्री घुमेश्वर धाम पवैया ग्वालियर से प्रारंभ होकर 25 मार्च बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम उज्जैन पहुंची जहां पर षट दर्शन साधु मंडल भारत एवं केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के तत्वाधान में पवासा हनुमंत आश्रम पर महामंडलेश्वर जी का एवं पैदल यात्रा में पधारे संत महंतों धर्म प्रेमी जनों का महंत जितेंद्र दास महाराज महंत काशीदास महंत अवधेश दास महंत परमेश्वर दास आदि संत गणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा में पधारे संत महंतों धर्म प्रेमी जनों के साथ यात्रा बाबा महाकाल के दरबार पहुंची जहां बाबा महाकालेश्वर कि महा आरती कर यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री अनिरुद्धवन महाराज ने कहा कि एक यात्रा नहीं यह श्रद्धा साधना और समर्पण का महा संकल्प है यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति मंगल कामना और जन-जन के कल्याण हेतु समर्पित यह पवन पदयात्रा धर्म और मानवता का संदेश लेकर अग्रेसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}