देशनई दिल्ली

पल्लवी बुक्स एंड पब्लिकेशन द्वारा महिलाओं को मिला सम्मान

पल्लवी बुक्स एंड पब्लिकेशन द्वारा महिलाओं को मिला सम्मान

नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पल्लवी बुक्स एंड पब्लिकेशन द्वारा कनकलता भारतीय विमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से महिला नेतृत्व ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण साझा किया। प्राप्त आवेदनों में से चयनित महिलाओं को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मानित महिलाओं में छत्तीसगढ़ से नेहा प्रजापति, डॉ. सोनल खंडेलवाल, एवं डॉ. गुरप्रीत कौर; उत्तराखंड से डॉ. ऋषिका वर्मा; पश्चिम बंगाल से डॉ. सबिता मिश्रा एवं सुष्मिता पाल; उत्तर प्रदेश से डॉ. प्रिया शर्मा एवं डॉ. नम्रता जैन; मध्य प्रदेश से डॉ. सरिता भवानी मालवीय एवं पूजा गोस्वामी; नई दिल्ली से डॉ. मुक्ता गोयल; ओडिशा से प्रांतसिनी जेना एवं डॉ संयुक्ता पढ़ी; आंध्र प्रदेश से गीतिका वेंकटेशन; चंडीगढ़ से आरती तथा कंचन अरुण जैन तथा केरल से डॉ ए प्रमिला शामिल हैं।

इस अवसर पर पल्लवी बुक्स एंड पब्लिकेशन के ऑनर एवं चेयरमैन प्रीतेश तिवारी ने सभी सम्मानित महिला योद्धाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नारी शक्ति के प्रयासों को नमन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}