मंदसौर

पोरवाल महिला महासभा का होली मिलन समारोह 15 मार्च क़ो भादवा माताजी मे 

पोरवाल महिला महासभा का होली मिलन समारोह 15 मार्च क़ो भादवा माताजी मे

भादवा माताजी को 56 भोग लगाकर निकलेगी 251 फुट की चुनर यात्रा व गौशाला मे गोपूजन व छप्पन भोग का भव्य आयोजन

 

खाटू श्यामजी व माँ वैष्णों देवी का सजेगा दरबार एवं ब्रज की फूलो वाली होली के रूप मे मनाया जायगा फ़ाग महोत्सव ,11 सिलाई मशीनों का होगा वितरण

नाहरगढ़ :-अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा इकाई (मध्यप्रदेश इकाई) के द्वारा आगामी 15 मार्च को मालवा की वैष्णों देवी महामाया भादवा माताजी के दरबार मे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन रखा जा रहा है !अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय इकाई के मार्गदर्शन मे अ. भा.पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मन्दसौर,महामंत्री गायत्री डपकरा गरोठ व कोषाध्यक्ष ललीता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां क़ो अंतिम रूप दिया जा रहा है, पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच ने भादवा माताजी पहुंचकर आयोजन की तैयारियो के सम्बधन मे व्यवस्थाए देखि!आयोजको द्वारा बताया गया कि सांवरिया सेठ के दरबार में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न होने के बाद होली मिलन समारोह को लेकर प्रदेश इकाई द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया, कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पहली बार 251 फुट की चुनर यात्रा एवं 56 भोग भादवा माता के साथ-साथ गौशाला में भी छप्पन भोग लगाक़र गोपूजन किया जावेगा , आयोजन स्थल पर खाटू श्यामजी का भव्य दरबार श्री श्याम परिवार नाहरगढ़ द्वारा सजाया जावेगा तथा माँ वेष्णोदेवी के पिंडी दर्शन व परिक्रमा भी उपस्थित सभी समाजजन करेंगे,इसके साथ ही राधा कृष्ण व नवदुर्गा की मनमोहक छवि के साथ गुलाब के फूलो से बृज की फूलो वाली होली खेली जावेगी, आयोजन मे उपस्थित समस्त मातृशक्ति क़ो माँ भादवा माताजी के दरबार मे अर्पित सुहाग की सामग्री दी जावेगी !इस अवसर पर एक चल समारोह डीजे व ढ़ोल के द्वारा पाटीदार धर्मशाला से गौशाला मे आएगा जहाँ गोमाता को छप्पन भोग लगाकर पूजन अर्चन किया जावेगा तत्पश्चात माँ भादवा महारानी के दरबार मे चुनर यात्रा के साथ सभी समाजजन पहुंचेगे जहाँ माताजी को चुनर चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया जायेगा इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रहेगा!आयोजन में महाप्रसादी के लाभार्थी श्रीमती सावित्री प्रेमनारायण गुप्ता नीमच,श्रीमती तुलसी मनोहरलाल पोरवाल मनासा,श्रीमती शारदा कैलाशचंद्र फरक्या पिपलिया मंडी, श्रीमती शांतादेवी बगदीराम गुप्ता मल्हारगढ़, श्रीमती सीमा सुनील मांदलिया सुवासरा, श्रीमती आशा सुनील घाटिया पिपलिया मंडी, श्रीमती सोनू पियूष धनोतिया नीमच, श्रीमती चेतना मुकेश पोरवाल नीडर पिपलिया मंडी है,सुहाग की सामग्री के लाभार्थी श्रीमती सुनीता प्रकाशचंद्र डपकरा गरोठ, पोरवाल महिला महासभा व गुप्त सहयोगी मंदसौर है,इसके अतिरिक्त 5 सिलाई मशीन के दानदाता सेठ स्व. हरिवल्लभ धनोतिया की स्मृति में सुपुत्र अरविंदकुमार,रामदयाल धनोतिया नीमच, 1 सिलाई मशीन लायन श्रीमती उषा कैलाशचंद मेहता रामपुरा,श्रीमती लीला ओमप्रकाश गुप्ता रामपुर,श्रीमती सीमा भूपेंद्र मेहता रामपुरा,श्रीमती सुनीता मुकेश धनोतिया मेलखेड़ा,श्रीमति वंदना दीपक फरक्या गरोठ, श्रीमती सीमा अमित काला मंदसौर के सौजन्य से दी जावेगी,खाटू श्यामजी के दरबार के लाभार्थी श्रीमती संगीता कमल धनोतिया रामपुरा, श्रीमती राजकुमारी पिंटू पोरवाल खानखेड़ी एवं मां वैष्णो देवी पिंडी दर्शन के लाभार्थी श्रीमती अनीता पंकज दानगढ़ गुजरथ, श्रीमती गायत्री श्याम वेद मनासा है !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}