लाइट फाल्ड होने से गेहूं की फसल में आग लगने का डर-श्री सुरेश रावटी

लाइट फाल्ड होने से गेहूं की फसल में आग लगने का डर-श्री सुरेश रावटी
सीतामऊ निप्र-पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावटी ने बताया कि मध्य प्रदेश में गेहूं की खेती काफी बड़े पैमाने पर होती है किसान अपना खून पसीना बहा कर गेहूं पैदा करता है गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है इधर गर्मी ने भी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है काफी तेज हवाएं चल रही है अन्नदाताओं को हमेशा लाइट फाल्ट होने से गेहूं की फसल में आग लगने का डर लगा रहता है हमने पिछले साल भी देखा कि कई जगहों पर शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई है और इस वर्ष भी मंदसौर जिले में दो-तीन जगह गेहूं की फसल शार्ट सर्किट होने से जलकर नष्ट हो गई है किसान के मुंह आया निवाला छिन गया। लाइट फाल्ड होने सेअन्नदाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और ना तो विद्युत विभाग किसानों को उचित मुआवजा देता है और ना ही सरकार।सुरेश रावटी ने विद्युत विभाग से मांग की है कि सिंचाई हेतु कुंए की लाइट दिन में देने के बजाय सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक दी जाए ताकि गेहूं जलने की घटनाओं में पुर्नावृत्ति ना हो साथ में यह भी मांगी की जिन अन्नदाता किसानों की गेहूं की फसल लाइट फाल्ट होने से जलकर नष्ट हुई है उन किसानों को विद्युत विभाग व सरकार उचित मुआवजा दे ताकि उनकी नुकसान की भरपाई हो सके।


