सीपीएस पद्धति के डोडे मुखिया की निगरानी में तुड़वाना शुरू करे -सांसद श्री गुर्जर

सीपीएस पद्धति के डोडे मुखिया की निगरानी में तुड़वाना शुरू करे -सांसद श्री गुर्जर
मंदसौर । किसान नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर श्री निखिल गांधी जी (नीमच) से सीपीएस पट्टाधारी किसान भाइयों के डोड़े तुड़वाने के विषय में दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की।
चर्चा के दौरान निवेदन किया कि सीपीएस पट्टाधारी किसानों के डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी और लंबे समय तक रखवाली न करनी पड़े।
श्री गांधी ने अवगत कराया कि इस वर्ष सीपीएस पट्टाधारी किसानों के 40% डोड़े विभाग की निगरानी में तथा 60% डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाए जाएंगे।
इस संबंध में उनसे आग्रह किया कि अधिकारियों एवं मुखियाओं की टीम जल्द तैयार कर मैदान में भेजी जाए, जिससे किसानों के डोड़े समय पर तुड़वाए जा सकें और किसानों को राहत मिल सके।
श्री गांधी ने किसान बंधुओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।



