शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ नगर में निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा, पुष्प वर्षा के साथ निशान यात्रा का स्वागत

शामगढ़ नगर में निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा, पुष्प वर्षा के साथ निशान यात्रा का स्वागत

मंदसौर जिले के शामगढ़ में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी खाटू श्याम जी की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यह निशान यात्रा खाटू श्याम भक्त मंडल एवं मतदाता सेवा समिति के द्वारा प्रतिवर्ष निकल जाती है। निशान यात्रा नगर के राम मंदिर से होती हुई, मुख्य मार्ग से निकाली गई, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षाओं के साथ निशान यात्रा का स्वागत,निशान यात्रा में खाटू श्याम जी की प्रतिमा एवं कई आकर्षक झांकियां दिखाई दी, निशान यात्रा में महिला पुरुष और युवा साथियों की काफी तादाद में भीड़ देखी गई ।निशान यात्रा में खाटू श्याम के भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। यह यात्रा नव निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचेगी, जहां पर पूजा आरती के पश्चात इसका समापन किया जाएगा, यह निशान यात्रा लखदातार सेवा समिति एवं खाटू श्याम भक्त मंडल के माध्यम से प्रतिवर्ष निकाली जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}