मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 07 मार्च 2026 शनिवार

//////////////////////////////////////////////////

डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक

नीमच 06 मार्च 2026, जिला दण्‍डाधिकारी एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.पशु चारा (निर्यात नियंत्रण) आदेश 2000 के तहत पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा भूसा घास ज्वार आदि पशु चारे का उपयोग ईट भट्टे में जलाने फैक्ट्रियों में जलाने एवं प्रदेश की सीमा से बाहर निर्यात करने पर तत्काल प्रभाव से 30 जून 2026 तक के लिए प्रतिबंधित लगा दिया गया हैं।

इस संबंध में जारी आदेशानुसार सभी प्रकार के भूसा चारा घास कडवी आदि को कोई भी कृषक व्यापारी व्यक्ति या निर्यातक संस्था किसी भी प्रकार के वाहन नाव मोटर ट्रक बैलगाडी एवं रेल्वे अथवा अन्य साधन द्वारा जिले के बाहर बिना कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के निर्यात नहीं करेगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त आदेश का उल्लंघन होने पर म.प्र.पशु चारा (निर्यात नियंत्रण) आदेश 2000 के निहित प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

एडीएम श्री बी.एस.कलेश द्वारा 6 मार्च को जारी आदेशानुसार उपसंचालक पशु चिकित्सा नीमच एवं जिले की गौशालाओं के अध्यक्ष, सचिवों एवं पशुपालक किसानों द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि नीमच जिले में चारा भूसा के निर्यात होने व अन्य कारणों से पशुओं के भूसा एवं चारा आदि की कमी होने की आशंका है। अतः जिले में उत्पादित भूसा एवं चारे को पशुओं हेतु पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति एवं उनका संग्रहण करना आवश्यक हैं।

========

महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान

चिन्हि‍त केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण

नीमच 06 मार्च 2026, सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जिले मे कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा हैं। अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्‍य से 8 मार्च महिला दिवस पर रविवार के दिन भी विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय नीमच सामु.स्वा.केन्द्र सिंगोली जीरन सिविल हास्पिटल जावद, रामपुरा, जावद, मनासा इन छ स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदाय करने के उदेश्‍य से जिले में शासकीय अवकाश दिवस में भी एच.पी.वी. टीकाकरण किया जावेगा। इन टीकाकरण सत्रों पर 14 वर्ष पूर्ण चुकी किशोरी बालिकाए एवं 15 वर्ष में प्रवेश कर चुकी प्रथम 03 माह तक की किशोरि‍यों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सत्र स्थल पर किशोरी बालिका स्वयं अपने अभिभावक के साथ आशा कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक के साथ उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकती है, इसके लिये आधार कार्ड एवं मो.न. साथ होना अनिवार्य है। डा.प्रसाद ने बताया कि उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर भविष्य में महिलाओ को होने वाले सर्विकल कैंसर से बचाऐगी। उन्होने लक्षित सभी बालिकाओं से टीकाकरण करवाने अनुरोध किया हैं।

============

जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल

नीमच जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली- नये खेत तैयार

नीमच 06 मार्च 2026, जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान 2025 चलाया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में चलाए गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत गत वर्ष जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 1660 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 982 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली हैं। इस कार्य में कुल 5871 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की हैं। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 4.14 लाख घन मीटर बढ़ी है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाऊ मिटटी भी उपलब्ध हुई हैं। किसानों से तालाबों से निकाली मिट्टी का उपयोग नये खेतों को तैयार करने में किया हैं।

      जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत जिले में 830 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, इसमें से 510 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं। जिले में 1968 डगवेल रिचार्ज के कार्य स्‍वीकृत किए गए थे। इनमें से अबतक 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण हो गये है। जिले में गत वर्ष 18 अमृत सरोवर निर्माण के कार्य किए गऐ हैं।

इस वर्ष 203 खेत तालाब एवं 17 अमृत सरोवर के कार्य चिंहित

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत इस वर्ष 203 खेत तालाब निर्माण, 11 पुल, पुलिया पर वाटर रिटेनिंग स्‍ट्रक्‍चर, 169 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर मिट्टी निकालने, 54 जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा 30 नये अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य चयनित किया गया है।

==============

डाक जीवन बीमा एजेंट के रूप मे कार्य करने आवेदन करें

नीमच 06 मार्च 2026, कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना हैं। इसके लिए मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई एवं आरपीएलआई) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 मार्च 2026 को समय 12.00 बजे से होगा। इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष (राज्य, केंद्रीय बोर्ड) होनी चाहिए एवं कम्प्यूटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए।

      उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग, मंदसौर में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा दी गई हैं।

=============

खाड़ी देशों में रह रहे नीमच जिले के निवासियों की सहायता के लिए नीमच में जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

नीमच 06 मार्च 2026, वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रख खाड़ी देशों में रह रहे नीमच जिले के निवासियों की सहायता के लिए कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा कलेक्‍टोरेट नीमच में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। नीमच जिले के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये, वे वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों, तो वे कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से जिला प्रशासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

      नीमच जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर- 07423-257566 एवं 07423-181 हैं। खाड़ी देशों में किसी भी कारण से नीमच जिले के निवासी किसी नागरिक को यदि कोई सहायता की आवश्‍यकता है, तो वह स्‍वयं या उसके परिजन उक्‍त कंट्रोल रूम पर प्रात:10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयीन समय में संपर्क कर, सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं।

==========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}