इतिहास दर्शन

आज 07 मार्च के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां उत्सव

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 07 मार्च के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां उत्सव

07 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

871- इथियोपिया के सम्राट योहानेस ने गुरा के युद्ध में मिस्रियों को हराया। 

1881- न्यू ऑर्लीन्स में दक्षिणी विश्वविद्यालय खोला गया।

1835 -आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था।

1854 – चार्ल्‍स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।

1875 – आज ही के दिन अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्‍कार किया था।

1876 – एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला था।

1905- आर्थर कॉनन डॉयल ने लंदन में “द रिटर्न ऑफ शेरलॉक होम्स” संग्रह प्रकाशित किया।

1906 – आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।

1912- रोआल्ड अमुंडसेन ने दक्षिणी ध्रुव की अपनी खोज की घोषणा की।

1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर साइन किए थे। 2019 – ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, प्रिंस अल्बर्ट और गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज के बीच एक पत्र साझा किया।

2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्‍द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।

2019 – चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना , दो श्रेणियों में मिला सम्मान।

2019 – अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन:सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर

1925 – आज ही के दिन मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया था।

1927- रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता का भूकंप जापान के टैंगो में आया। 

1936 – एडोल्फ हिटलर ने राइनलैंड में सेना भेजकर वर्साय की संधि को तोड़ दिया।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया था।

1969 – आज ही के दिन इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।

1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया था। 

1996 – फिलिस्तीन में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संसद का गठन हुआ।

2007 – आज ही के दिन पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार हुआ था।

2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी।

2015- नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गए और 143 घायल हो गए।

2020 – केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।

2021 – उपराष्ट्रपति ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद के प्रथम स्नातक दिवस को संबोधित किया।

2021 – देश के सबसे बड़े गुर्दा डायलिसिस अस्‍पताल का दिल्‍ली में बालासाहिब गुरूद्वारे में उद्घाटन किया गया।

2021 – बांग्लादेश ने नौ व्यक्तियों और एक संगठन के नाम की घोषणा की , जिन्हें वर्ष 2021 के लिए बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “स्वाधीनता पुरस्कार” (Independence Award) से सम्मानित किया जाएगा।

2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चार दिवसीय इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई) सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

2022 – यूक्रेन के एक प्रतिनिधि ने आग्रह किया कि रूस को यूक्रेन पर विनाशकारी हमला रोकने का आदेश दिया जाए।

2022 – भारत का नौवां संस्करण – श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास)शुरु।

2023 – भारतीय नौसेना ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण।

2023 – माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 – कोनराड संगमा ने मेघालय चुनाव में 26 सीटें जीतने के बाद लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023 – बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हुई जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए।

2024 – उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कुरिगा शहर में 300 से अधिक बच्चों को उनके स्कूल से अगवा कर लिया गया।

2024 – स्वीडन आधिकारिक तौर पर नाटो का 32वां सदस्य बना , तटस्थता की अपनी 200 साल पुरानी नीति को त्यागा।

2024 – कनाडा की राजधानी ओटावा में गोलीबारी, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई।

2024 – पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना।

2025 – हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के कारण एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट क्रैश हुआ।

2025 – पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

07 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1922 – रामप्रसाद शर्मा ‘महर्षि’ – भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
1925 – रवीन्द्र केलकर कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे (पद्मभूषण सम्मानित)।
1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी । 
1939 – सैयद सिब्ते रज़ी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे । 
1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ। 
1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।
07 मार्च को हुए निधन
1939 – राय बहादुर दयाराम साहनी – भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1961 – गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1988 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1999 – अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन।
2012 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2018 – रेनाल्डो बिगनोने अर्जेंटीना के राजनीतिज्ञ ( कन्फर्म नहीं )।
2020 – अमेरिकी नाटककार मार्ट क्रॉली का 84 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – वेल्श रग्बी यूनियन सेंटर मैथ्यू वॉटकिंस (41) का निधन हुआ।
2022 – थाई मुक्केबाज (डब्ल्यूबीए फ्लाईवेट खिताब 1970) बर्करर्क चार्टवंचाई का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – श्रीलंका का सबसे प्रतिष्ठित हाथी राजा (68) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक, चित्रकार , थिएटर सेट व कॉस्ट्यूम डिजाइनर इयान फाल्कनर (63) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई-अंग्रेजी बैलेरीना लिन सेमुर [बर्टा लिन स्प्रिंगबेट] (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोताखोर पैट मैककॉर्मिक (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वृत्तचित्रकार पॉल जस्टमैन (74) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ओपेरा गायक मार्गरेट टाइन्स (104) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी आर एंड बी गिटारवादक डी’वेन विगिंस (64) का निधन हुआ।
07 मार्च के महत्त्वपूर्ण उत्सव
श्री भगवान नारायण जयन्ती।
 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी)।
अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस।
 श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस। 
पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस।
जन औषधि दिवस / सप्ताह (01 से 07 मार्च , भारत)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}