बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अगले माह

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अगले माह
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिया है कि पार्टी की ओर से नाम लगभग तय कर लिए गए हैं और अब केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद सूची जल्द जारी की जा सकती है।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश संगठन अपने हिस्से का काम पूरा कर चुका है। अब अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होना है। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्राथमिकता पहले संगठन की सभी नियुक्तियों को पूरा करना है, जिसके बाद निगम-मंडल की सूची जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि एल्डरमैन की नियुक्तियों के बाद ही निगम-मंडल के पदों की घोषणा की जाएगी। इससे संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जल्द जिम्मेदारी मिल सकती है।
कांग्रेस से आए नेताओं को भी मिलेगा मौका:
श्री खंडेलवाल ने यह भी इशारा किया कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए योग्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि हारे हुए नेताओं और पूर्व मंत्रियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। पार्टी युवाओं और काबिल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर ज्यादा फोकस करेगी।
अप्रैल में होगी पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक:
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति बैठक अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद हर तीन महीने में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नियमित रूप से होगी।अब राजनीतिक गलियारों में नजर इस बात पर टिकी है कि निगम-मंडल की बहुप्रतीक्षित सूची कब जारी होती है और उसमें किन नेताओं को जगह मिलती है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या व्हाट्सएप के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।
अटकलबाजी कोई दो मंत्रियों को घर बैठा रहे, तो कोई कर रहा 5-6 मंत्रियों की छुट्टी!
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कोई मीडिया समूह बता रहा है कि प्रदेश में होने वाले बदलाव के बाद लगभग 2 मंत्रियों का घर बैठना तय है तो कोई बता रहा कि फिलहाल तो मंत्रिमंडल विस्तार पर ब्रेक लग चुका है और अभी सिर्फ राजनीतिक नियुक्तियों पर ही फोकस रहेगा जब भी मंत्रिमंडल में बदलाव होने की बारी आएगी तो लगभग 5 से 6 मंत्रियों का चेहरा बदल सकता है।
इंदौर से मेंदोला-मालिनी की भी चर्चाएं तेज
मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में कई बड़े और प्रभावशाली नेताओं के नाम चलने लगे हैं, जिनमें गोपाल भार्गव, बृजेंद्रसिंह यादव, शैलेंद्र कुमार जैन, अर्चना चिटनीस, कमलेश शाह से लेकर प्रदीप लारिया के नाम भी चल निकले और कहा जा रहा है कि इन्हें मंत्री पद मिल सकता है वहीं इस सूची में इंदौर से मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला का नाम भी शामिल है मालिनी जहां प्रभावी महिला चेहरा हैं, तो इंदौर में स्वच्छता की शुरुआत जैसी उपलब्धियां भी गौड़ के पास है इसी तरह रमेश मेंदोला भी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से विधायकी पाते आए, तो इनके समर्थकों की भी सालों से मंशा है कि ”अब तो ‘दादा’ को ‘बत्ती’ मिलनी चाहिए !’



