मध्यप्रदेश

वाहन चोरी और मारपीट के जिस आरोपित के कंधे पर बैठ जौरा TI मना रहे थे जन्मदिन, उसने अब सबलगढ़ TI को जन्मदिन पर भेंट किए फूल

वाहन चोरी और मारपीट के जिस आरोपित के कंधे पर बैठ जौरा TI मना रहे थे जन्मदिन, उसने अब सबलगढ़ TI को जन्मदिन पर भेंट किए फूल

सबलगढ़। वाहन चोरी और बिजली कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट के आरोपित लवकुश शर्मा का एक फोटो अब टीआइ सबलगढ़ राजकुमारी परमार के साथ सामने आया है, जिसमें वह टीआइ को जन्मदिन पर बधाई देते हुए नजर आ रहा है। इससे पूर्व जौरा टीआइ दर्शन शुक्ला को उनके जन्मदिन पर कंधे पर उठाकर जश्न मनाते आरोपित का वीडियो सामने आया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने टीआइ दर्शन शुक्ला को निलंबित कर दिया।

जौरा का रहने वाला है आरोपित लवकुश शर्मा:

उल्लेखनीय है कि जौरा के रहने वाले आरोपित लवकुश शर्मा के नए फोटो और वीडियो पुलिस अधिकारियों के साथ सामने आ रहे है। मंगलवार को सबलगढ़ टीआइ को जन्मदिन पर बधाई स्वरूप फूल भेंट करते हुए फोटो सामने आ गया।

स्टाफ को जन्मदिन का पता चला तो केक मंगा लिया:

इस मामले में टीआइ राजकुमारी परमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह फोटो जौरा थाने का ही है, गत 27 फरवरी को एक महिला संबंधी अपराध में वह जौरा थाने गई थी, इस बीच स्टाफ को उनके जन्मदिन का पता चला तो केक मंगा लिया गया।

टीआइ बोलीं-थाना क्षेत्र का भी आरोपित नहीं है:

यहीं पर यह व्यक्ति आया हुआ था। जिसे वह पहचानती नहीं है। उनके थाना क्षेत्र का भी आरोपित नहीं है। थाने में आया है तो सामान्य तौर पर फूल दिए थे।

लगातार दो दिन दो जन्मदिन पर जौरा थाने पर उपस्थित:

यहां बता दें कि लवकुश शर्मा के लगातार दो दिन दो टीआइ के जन्मदिन पर जौरा थाने पर उपस्थित रहना यह दर्शा रहा है कि लवकुश की थाने में पैठ है। फोटो वीडियो जिस तरह से सामने आए हैं जिससे लग रहा है कि वह निरंतर थाने पर आता जाता रहता है और उसकी सहज स्वीकार्यता भी थाने पर है।

TI दर्शन शुक्ला का जन्मदिन समारोह विवादों में घिर गया था:

इससे पहले मुरैना जिले के जौरा थाने में पदस्थ TI दर्शन शुक्ला का जन्मदिन समारोह विवादों में घिर गया था। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें एक शातिर बाइक चोर उन्हें अपने कंधे पर बैठाकर घुमाता नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई और एसपी समीर सौरभ द्वारा तत्काल प्रभाव से जौरा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}