भानपुरा चौकी भैसोदामण्डी पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही, 1,90000/- मुल्य की एमडी व डोडाचुरा जप्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार किये

भानपुरा चौकी भैसोदामण्डी पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही, 1,90000/- मुल्य की एमडी व डोडाचुरा जप्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार किये
भानपुरा- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणाद्वारा निर्देश दिये थे जो श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव श्री विजय कुमार यादव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गरोठ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना भानपुरा निरीक्षक आर. सी. दांगी व चौकी प्रभारी उनि बलवीर सिह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना भानपुरा चौकी भैसोदामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
06.03.26 को सउनि औकार सिह ठाकुर को मूखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक बिना नंबर की काले रंग की सिल्वर पटटे वाली हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ एमडी कुल 150 ग्राम व 04 किलो 242 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर भैसोदामण्डी बस स्टेण्ड से रेल्वे फाटक होते हुये किसी तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडी व डोडाचुरा देने जाने वाले है । उक्त मुखबीर सूचना पर से सउनि औकार सिह ठाकुर मय टीम द्वारा पुलिस चेक पोस्ट के पास भैसोदामण्डी रोड पहुच कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए एक बिना नंबर की काले रंग की सिल्वर पटटे वाली हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल पर सवार आरोपीगण कुशाल सिह पिता शिव सिह जाति सौ राजपूत उम्र 23 साल नि हडमतिया थाना भवानीमण्डी व लखन सिह पिता बालुसिह जाति सौ राजपूत उम्र 21 साल नि हडमतिया थाना भवानीमण्डी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी कुल 150 ग्राम व 04 किलो 242 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरेापीगण को गिरफतार किया गया । बाद आरोपीगणो के विरुद्ध थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 65/26 धारा 8/15,8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपीगणो ने जप्तशुदा मादक पदार्थ धीरप सिह निवासी कुडीखेडा से लेकर आना व दशरथ सिह पिता भगवान सिह नि विश्निया थाना शामगढ को देने जाना बताया । प्रकरण में विवेचना के दौरान अपराध में संलिप्त आरोपी दशरथ सिह पिता भगवान सिह उम्र 24 साल नि विश्निया थाना शामगढ को भी गिरफतार किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी –01) कुशाल सिह पिता शिव सिह जाति सौ राजपूत उम्र 23 साल नि हडमतिया थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान
02 लखन सिह पिता बालुसिह जाति सौ राजपूत उम्र 21 साल नि हडमतिया थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान
03 दशरथ सिह पिता भगवान सिह सौ राजपूत उम्र 24 साल नि विश्निया थाना शामगढ जिला मंदसौ
फरार आरोपी- 01 धीरप सिह निवासी कुंडीखेडा थाना भवानीमण्डी
जप्त मश्रूका- 01 अवैध मादक पदार्थ एम डी कुल 150 ग्राम किमत करीब 200000 रूपये
02 अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 04 किलो 242 ग्राम किमती 10,000 रुपये,
03 02 एन्ड्रायड मोबाइल किमती करीब 20000 रुपये
04 एक बिना नंबर की मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस किमती करीब 60,000 रूपये
सराहनिय कार्यः– निरीक्षक आर सी दांगी थाना प्रभारी भानपुरा, उनि बलवीर सिह यादव चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी, सउनि औकार सिह ठाकुर, आर 482 मुख्त्यार सिह, आर 565 लोकेन्द्र सिह, आर 763 राजेन्द्र सिह राजावत, आर 797 मुकेश पाटीदार ।



