आज 04 मार्च 2026 बुधवार का पञ्चांग सहित राशिफल

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 04 मार्च 2026 बुधवार का पञ्चांग सहित राशिफल
04 मार्च, बुधवार, शक संवत् : 13 फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग : 21 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम : 14 रमजान, 1447, विक्रमी संवत् : चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि सायं 04.49 मिनट तक।
विक्रम संवत – 2083
शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत – चैत्र
अमांत – फाल्गुन
मास- चैत्र
पक्ष- प्रतिपदा
वार- बुधवार
तिथि – कृष्ण पक्ष प्रतिपदा शाम 04:49 तक , फिर द्वितीया तिथि आरंभ
पर्व- होली, धुलंडी, गणगौर व्रत प्रारंभ
नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी – सुबह 07:38 एएम, फिर उत्तर फाल्गुनी
करण – कौलव सुबह 04:54 एएम– 04:49 पीएम, तैतिल 04:49 पीएम– 5 मार्च 04:52 एएम
योग- धृति – 8:52 एएम, फिर शूल योग आरंभ
सूर्योदय सुबह 06.49 बजे
सूर्यास्त शाम 06.27 बजे
चंद्रोदय शाम 07.08 बजे
ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04.50 बजे से 05.38 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) आज नहीं है
विजय मुहूर्त सुबह 07.55 बजे से 09.26 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त सुबह 10.56 बजे से 12.27 बज तक
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल –दोपहर 12:38 बजे से 2:05 बजे तक
यम गण्ड –सुबह 8:17 बजे से 9:44 बजे तक
कुलिक –सुबह 11:11 बजे से 12:38 बजे तक
दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:15 बजे से 01:01 बजे तक
वर्ज्यम् – 03:01 बजे से 04:40 बजे तक
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – 0
अमृत काल – 12:52 ए एम– 02:31 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त – 05:12 ए एम– 06:00 ए एम
सूर्य राशि- कुंभ राशि
चंद्र – 01:45 पीएम तक सिंह राशि उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा
दिन का चौघड़िया
लाभ – 06:43 ए एम से 08:11 ए एम
अमृत – 08:11 ए एम से 09:38 ए एम
शुभ – 11:06 ए एम से 12:33 पी एम
लाभ – 04:55 पी एम से 06:23 पी एम
रात का चौघड़िया
शुभ – 07:55 पी एम से 09:28 पी एम
अमृत – – 09:28 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ – 03:37 ए एम से 05:10 ए एम,
आज 04 मार्च 2026 , बुधवार का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

