आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना झंगहा क्षेत्र के ग्राम गईयांपार में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक चौरी-चौरा अर्पित शुक्ला अपनी टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष झंगहा अनूप सिंह पुलिस बल सहित मौजूद रहे। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही मौके पर लगभग 300 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



