आज सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं चांदी के भाव में कमी आई

आज सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं चांदी के भाव में कमी आई
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1400 रुपये महंगा हुआ है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 23 फरवरी की सुबह गिरावट है।
अंतराराष्ट्रीय बाजार के बाद घरेलू कमोडिटी बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार, 23 फरवरी को सुबह सोना ने 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं, चांदी के भाव में 6 लगभग 16,000 रुपये रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
शनिवार और रविवार को कमोडिटी मार्केट (MCX) बंद रहने के बाद, आज यानी 23 फरवरी, सोमवार को सबकी नजरें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट हैं. सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह चांदी ₹15,176.00 (6.00%) की जबरदस्त तेजी के साथ ₹2,68,120.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं सोना ₹3,023.00 (1.93%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,59,899.0 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
आज यानी 23 फरवरी 2026 को सुबह 09:06 बजे तक सोना₹3,023.00 (1.93%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,59,899.0 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.आज यानी 23 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी आज सुबह 09:05 बजे तक ₹15,176.00 (6.00%) की जबरदस्त तेजी के साथ ₹2,68,120.00 प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
चांदी की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में यह सोने से भी तेज रफ्तार से भाग रही है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 3.1% की भारी तेजी के साथ $87.10 प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो पिछले दो हफ्तों का सबसे हाई लेवल है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने पिछले तीन हफ्तों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिकी कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई बड़े टैरिफ या इंपोर्ट ड्यूटी फैसलों को रद्द किए जाने के बाद डॉलर की वैल्यू में गिरावट आई है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिला है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 1.2% उछलकर $5,163.60 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जो कि तीन हफ्तों का सबसे हाई लेवल है. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में भी 2% की बड़ी बढ़त देखी गई है और यह $5,184.90 पर ट्रेड कर रहा है।
बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई ग्लोबल टैरिफ पॉलिसी ने पूरी दुनिया के मार्केट में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है. जब भी ग्लोबल लेवल पर ऐसी स्थिति बनती है, तो निवेशक शेयर बाजार के जोखिम से बचने के लिए सोने और चांदी को सबसे सुरक्षित ठिकाना मानते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 23 से 27 फरवरी के बीच सोना ₹1.61 लाख के स्तर को पार कर सकता है।
भारत में सोने के भाव: 23 फरवरी 2026
24 कैरेट गोल्ड प्राइस (10 ग्राम)- ₹ 1,55,070
22 कैरेट गोल्ड प्राइस (10 ग्राम)- ₹ 1,42,040
आज चांदी की कीमतों में आज ₹100 से लेकर कुछ शहरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तरों पर बनी हुई है।
प्रति किलोग्राम: ₹2,74,900 से ₹2,90,000 तक
प्रति 10 ग्राम: ₹275 से ₹290 तक
चांदी की कीमतों में फरवरी के महीने में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. आज चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये की हल्की गिरावट है. बता दें कि इस महीने चांदी 4 लाख के स्तर को छूकर वापस नीचे आई है, जिससे निवेशकों की नजरें अब अगले बड़े मूव पर टिकी हैं.
चांदी मात्रा -आज का भा-व कल का भाव -बदलाव
1 -ग्राम -₹274.90- ₹275 – ₹0.10
1 -किलोग्राम -₹2,74,900- ₹2,75,000 – ₹100
शहरों के अनुसार चांदी का भाव (प्रति किलो):
शहर चांदी का रेट (1 Kg)
मुंबई ₹2,74,900
दिल्ली ₹2,74,900
चेन्नई ₹2,89,900
कोलकाता ₹2,74,900
बेंगलुरु ₹2,74,900
हैदराबाद ₹2,89,900


