नीमच

पालसोड़ा में वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत पंच वर्षीय कार्ययोजना के संबंध में बैठक सम्पन्न

योजना के अंतर्गत विकास कार्य के लिए 04 करोड़ से अधिक राशि का प्रस्ताव प्रतिवेदन के लिए भेजा

पालसोड़ा: मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पालसोड़ा के पंचायत में महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, नीमच विधानसभा के अंतर्गत स्वीकृत हुई एकमात्र पंचायत ग्राम पंचायत पालसोड़ा जो वृंदावन ग्राम घोषित किया गया, जिसका क्रियान्वयन ओर पंचवर्षीय योजनाओं का एजेंटा तैयार करने के लिए बुधवार को पंचायत भवन में ब्लॉक स्तरीय अधिकारिगण सहित प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें योजना के अंतर्गत पंचवर्षीय कार्ययोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 04 करोड़ से अधिक राशि के लिए विकास कार्य हेतु प्रस्ताव प्रतिवेदन भेजा गया, मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना (MP) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करती है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतें स्थानीय विकास प्राथमिकताओं को निर्धारित करती हैं, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देती हैं और पंचवर्षीय ग्राम विकास के माध्यम से काम करती हैं। ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके योजना का उद्देश्य ग्रामों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ और विकसित बनाना है, इसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार, और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जा रहा है, ग्राम पंचायतें अपने स्थानीय स्तर पर योजनाएँ बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित कर रही हैं।

इस बैठक के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, सरपंच संगीता जाट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जनपद सीईओ आरिफ खान, पंचायत इंस्पेक्टर रोशनलाल मालवीय, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे, पटवारी राजमल नागदा, कृषि विभाग से अजय नागदा, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी, पशु चिकित्सा कपिल मालवीय, पीएचई विभाग से कमलेश पाटीदार, बीआरसी गोपाल परिहार, स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विजय भारती, जल संसाधन एसडीओ हिमांशु भाभर, पिछड़ा वर्ग कल्याण महेंद्रपाल सिंह, पंचायत सचिव महेश शर्मा आदि अधिकारीगण सहित पंच एव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}