मंदसौरमध्यप्रदेश
राजस्थान के वन विभाग द्वारा नोटिस, विधायक डंग ने मुख्य सचिव जैन एवं पोरवाल से अवगत करवाया

राजस्थान के वन विभाग द्वारा नोटिस, विधायक डंग ने मुख्य सचिव जैन एवं पोरवाल से अवगत करवाया
मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम धनवाड़ा, रामनगर, देवपुरा नागर एवं गरोठ विधानसभा के ग्राम धतुरिया में राजस्थान के वन विभाग द्वारा नागरिकों को अवैधानिक रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं।यहां के नागरिकों के सारे दस्तावेज मध्य प्रदेश शासन द्वारा बनाए गए हैं और आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है!
किंतु राजस्थान का वन विभाग जबरिया और गैर कानूनी तरीके से जमीन को अपना बताकर नागरिकों को नोटिस दे रहा है और और परियोजना में अवरोध उत्पन्न कर रहा है।
आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल से सुवासरा के विधायक हरदीप सिंह डंग ने भेंट कर इस संबंध में सभी तथ्यों से अवगत करवाया और उचित कार्रवाई को लेकर चर्चा की।



