मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 17 फरवरी 2026 मंगलवार

/////////////////////////////////////////

 

अभा पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं समाजसेवियों ने किया सेवानिवृत्त सैनिक बद्रीलाल सूर्यवंशी का स्वागत-सम्मान

मंदसौर ।  मंदसौर नगर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं शहर के समाजसेवियों द्वारा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हवलदार बद्रीलाल सूर्यवंशी  का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत यात्रा भारत माता चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न चौराहों व गृह ग्रामों तक निकाली गई, जहां नागरिकों, स्कूल स्टाफ व बच्चों ने पुष्पवर्षा कर सैनिक का स्वागत किया पूर्व सैनिक परिषद द्वारा साफा, श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया गया शहर एवं नगर के समाज सेवियो ने भी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर स्वागत सम्मान किया वहीं सेवानिवृत सैनिक के नगर क्षेत्र ग्राम में सभी नगर वासियों ने पलक पाउडर बिछाए सैनिक का पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सेवानिवृत्ति सैनिकों ने स्वागत रैली में चलते हुए शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया ।
समाजसेवी विनय दुबेला ने कहा कि मंदसौर की धरा वह धरा है जहां प्रत्येक सैनिक का स्वागत होता है और यह क्रम रुकना नहीं चाहिए आज मैं सभी से निवेदन करूंगा कि आप सभी अपनी फेसबुक और अन्य साइट पर सैनिक के स्वागत सम्मान की पोस्ट जरूर चलाएं सैनिक का स्वागत हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।
संगठन उपाध्यक्ष नरेंद्र खटवड़ ने अपने संबोधन में कहा कि एक सैनिक अपने देश की दुर्गम एवं बर्फीली चोटियों पर सीमाओं पर दुश्मनों से लड़ता है  वही घर और परिवार की समस्याओं से जुझते हुआ उसका भी निराकरण करता है और सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहता है ग्राम बोलखेड़ा निवासी सैनिक बद्रीलाल सूर्यवंशी, 22 वर्षों की निस्वार्थ राष्ट्रसेवा पूर्ण कर गृह आगमन पर नगरवासियों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी विनय दुबेला,संगठन मार्गदर्शक श्रवण कुमार त्रिपाठी साहब,मार्गदर्शक मोहनलाल पापोड़िया , पूर्व सैनिक ऋषि राज गुर्जर, पूर्व सैनिक नरेंद्र खटवड़,पूर्व सैनिक जितेंद्र  माली, पूर्व सैनिक मंगल सिंह सिसोदिया, पूर्व सैनिक प्रहलाद राठौड़,पूर्व सैनिक शाकिर अहमद ,पूर्व सैनिक रूपचंद महावर, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह  पूर्व सैनिक रघुनाथ सिंह  दांगी,पूर्व सैनिक योगेश  चौहान, पूर्व सैनिक रोहित प्रजापत, पूर्व सैनिक लाल सिंह , पूर्व सैनिक जुगल किशोर विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक राधेश्याम  प्रजापत, पूर्व सैनिक रमेश राठौड़,पूर्व सैनिक वीरेंद्र  जांगिड़, पूर्व सैनिक रामनारायण  गुर्जर ,पूर्व सैनिक बाबू लाल सूर्यवंशी, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व सैनिक दिलीप , पूर्व सैनिक अंतिम कुमार ग्वाला सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

==========

आज नागदा में संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैम्पियशिप, मन्दसौर के चैम्पियन बॉडीबिल्डर्स भी करेंगे सहभागिता 

नगर परिषद नागदा  1 लाख से अधिक नगद ओर स्मृति चिन्ह से करेगी खिलाड़ियों को सम्मानित 
 मन्दसौर । राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन के मार्गदर्शन ओर उज्जैन संभाग बॉडीबिल्डिंग एसोसिशन के तत्वाधान में  नगर परिषद नागदा द्वारा आयोजित (1 लाख 11 हजार केश प्राइज) उज्जैन संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।
नागदा में होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में  राज्य इकाई के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय निर्णायक श्री प्रेमसिंहजी यादव , प्रदेश अध्य्क्ष श्री जितेंद्र सिंहजी कुशवाह, प्रदेश सचिव श्री अतिनजी तिवारी , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र जी व्यास के विशेष आथित्य में आयोजन होगा ।
संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग खेल आयोजन में मन्दसौर, नीमच , रतलाम, देवास , शाजापुर , उज्जैन, आगर मालवा से सेकड़ो खिलाड़ियों का महाकुंभ लगेगा । यह आयोजन 17 फरवरी 2026 मंगलवार को मेला प्रांगण में होगा । संभाग अध्यक्ष मकबूल वारसी(शाजापुर), संभाग सचिव शैलेन्द्र सीसोदिया(मंदसौर) ,संभाग कोषाध्यक्ष अर्जुन पंडित (नीमच) ने अपील की है कि नागदा में होने वाले इस भव्य बॉडीबिल्डिंग खेल आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसे सफल बनावे ।

========

बच्चा चोरी गैंग की झूठी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही

सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कतिपय लोगों द्वारा शहर में बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों को फैलाया जा रहा है, जबकि इंदौर शहर में इस प्रकार की कोई घटना अभी तक प्रकाश में नहीं आई है ना ही कोई ऐसी गैंग सक्रिय है। इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक पोस्ट/समाचार मैसेज/ वीडियो आदि वायरल करने वालों के विरुद्ध धारा 163 BNSS के तहत कार्रवाई करने का आदेश पूर्व में ही जारी किया गया है जिसका उल्लंघन करने पर झूठी व भ्रामक खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसलिए इस प्रकार के झूठी व भ्रामक खबरों पर न तो ध्यान दे और न ही उन्हें वायरल करे।

=========

गेहूं उपार्जन अंतर्गत तकनीकी समस्या को तुरंत दूर करने के दिए निर्देश

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

मंदसौर 16 फरवरी 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सत्यापन कार्य पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि सभी विभाग ए ग्रेड में बने रहें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल निर्माण के पूर्ण कार्यों का तत्काल हैंडओवर किया जाए तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कृषि विभाग को प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में एग्री स्टेट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

==========

जिले के सभी पीएम श्री शालाओं में मापदंड अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

मंदसौर 16 फरवरी 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले की सभी 9 पीएम श्री शालाओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभी प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी एवं संबंधित स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी पीएम श्री विद्यालयों में शासकीय मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस संबंध में भारत सरकार के केंद्रीय दल द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उपलब्ध बजट का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग करते हुए अधूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। पीएम श्री विद्यालयों में प्रवेश द्वार (गेट), नाम पट्टिका (बोर्ड), कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं (फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी), पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण, खेल मैदान, खेल शिक्षक, ग्रीन स्कूल फीचर तथा स्कूल इनोवेशन से संबंधित व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हो, जो भी कमियां चिन्हित हों, उन्हें निर्धारित बजट के अंतर्गत शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों की व्यवस्थाओं का स्वमूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें।

=============

जिले में 1 मई से जनगणना का पहला चरण होगा प्रारंभ : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग

जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी

पहली बार निवासियों को अपना डेटा ऑनलाइन जमा करने का विकल्प भी मिलेगा

जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंदसौर 16 फरवरी 26 / जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जनगणना संयोजक एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना प्रभारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक चौबे द्वारा जनगणना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर शासन द्वारा अधिसूचित 33 बिंदुओं की जानकारी संकलित करेंगे।

द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इसमें आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक गतिविधि, प्रवास एवं प्रजननता संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

यह जनगणना देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एवं वेब आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

नागरिकों को स्व-जनगणना हेतु ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डिजिटल जनगणना के लिए मकान सूचीकरण ऐप, जनगणना ऐप, स्वगणना पोर्टल, सीएमएमएस पोर्टल एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर वेब मैप ऐप जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग किया जाएगा।

जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के अंतर्गत संकलित की गई। सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रहेंगी तथा किसी भी परिस्थिति में साझा नहीं की जाएंगी। यह जानकारी किसी भी प्रकार के साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकती है।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। प्रगणक, पर्यवेक्षक या कोई अन्य अधिकारी किसी भी प्रकार का ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगेंगे।

जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, तथा फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्य में संलग्न प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को शासन द्वारा मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

============

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 17 फरवरी से 20 फरवरी तक

मंदसौर 16 फरवरी 26 / प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेशित किया है कि जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नगरीय एवं ग्रामीण स्‍तर पर नियुक्‍त चार्ज अधिकारियों का जिला स्‍तर एवं ग्रामीण चार्ज स्‍तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2926 तक प्रात: 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक नवीन कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में होगा।

नगरीय चार्ज स्‍तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक प्रात: 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक नवीन कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में होगा।

=======

श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाप्रसादी साबूदाने की खिचड़ी का वितरण

सीतामऊ- महाशिवरात्री महापर्व के शुभ अवसर पर श्री महादेव भक्त मंडल सीतामऊ द्वारा द्वारा प्रतिवर्षानुसार श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाप्रसादी साबूदाने की खिचड़ी का वितरण का आयोजन किया गया सहयोगकर्ता से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संपन्न हुआ आप सभी महादेव भक्तों का हृदय से धन्यवाद आभार आगे भी ऐसे ही इस पुनीत कार्य में आप सभी सनातन प्रेमियों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहें।

===========

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में सातवां महाशिवरात्रि पर्व महिला भक्त मित्र मंडल ने उत्साह पूर्वक मनाया

मंदसौर। द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर, मंदसौर पर महिला भक्त मित्र मंडल समिति ने मंदिर स्थापना (11 जुलाई 2019) से अब तक सातवीं बार महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इसमें हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म, महिला संगीत और महादेव की बनोली ढोल-डीजे की थाप पर नगर भ्रमण पर निकली, जिसका जगह-जगह आम भक्तों ने बारात व बारातियों का स्वागत-सत्कार किया। स्नेह नगर के आशुदेव मंदिर पर कमलेश मेहता ने परिवार व मित्रों सहित स्वागत किया। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य ओ.पी. मिश्रा ने अपने निज निवास पर बारात का स्वागत कर सभी बारातियों को स्वल्पाहार कराया, जहाँ भक्त झूम उठे।

तत्पश्चात बारात मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ पारंपरिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह की रस्म पूर्ण की। दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रातःकाल से ही सैकड़ों महिलाओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। 11 बजे बाद समिति ने पंडित श्री सत्यनारायण शर्मा (अमलावद वाले) के सान्निध्य में अभिषेक व हवन विधि-विधान से 4 जोड़ों द्वारा कराया। इसके पश्चात अभिनंदन निवासी राहुल चौधरी ने सपत्नीक महादेव का अद्भुत, अलौकिक व मनमोहक श्रृंगार किया।

रात्रि 8 बजे सायं कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ रही। उत्सव आरती के पश्चात हजारों भक्तों को दूध की ठंडाई एवं साबूदाने की खिचड़ी वितरित की गई। इस दौरान भक्तों ने आगामी शिखर कलश स्थापना पर होने वाले भंडारे के लिए खुले मन से सामग्री की घोषणा की, जिससे 70 प्रतिशत भंडारे की व्यवस्था पूर्ण हो गई। प्रसादी में आने वाले भक्तों ने मंदिर में स्थापित चमत्कारी महादेव प्रतिमा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। उत्सव में आए शिव भक्तों ने महिला भक्त मित्र समिति एवं कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। भक्तों ने शालीनता से कतारबद्ध होकर प्रसाद लिया, जिससे कहीं भी धक्का-मुक्की नहीं हुई।

प्रसादी में पूर्व निर्णयानुसार 251 लीटर दूध की ठंडाई व 151 किलो साबूदाने की खिचड़ी वितरित की गई। प्रसाद वितरण का सिलसिला रात्रि 8 से 11 बजे तक निर्बाध चला। इस आयोजन में महिला मित्र मंडल समिति की सलाहकार सदस्य अरुण मिश्रा, अध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति भीरमा, लता लोहार, कोषाध्यक्ष भावना शर्मा, सचिव राखी त्रिवेदी, सहसचिव उषा शर्मा, मंदिर मीडिया प्रभारी किरण शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा शर्मा, आशा शर्मा, अनुसूया टेलर, ज्योति भाटी, गायत्री माहेश्वरी, गिरिजा पाटीदार, रानी शर्मा, पूनम सेठिया आदि ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन मंदिर एवं भक्तों के सेवक एस.एल. शर्मा ने किया तथा आभार वरिष्ठ सदस्य ओ.पी. मिश्रा ने माना। उत्सव में मनोज माहेश्वरी, विनोद बोराना, विनोद लोहार, मनीष शर्मा (रामपुरा), कैलाश गुप्ता, प्रहलाद माहेश्वरी, श्याम शर्मा, मंगलम, मनोज शर्मा, मनु दीप शर्मा, वृद्धिचंद प्रजापत, कमलेश मेहता, एम.एस. सिसोदिया, राहुल, दुर्गेश, पवन शर्मा, राजेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, जितेंद्र भीरमा, विक्रम दूगड़, अजय मालवीय, ओ.पी. मिश्रा, विनय शर्मा, विष्णु वर्मा, गोविंद माली एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने सेवाएँ देकर आयोजन को सफल बनाया।

विशेष आकर्षण यह रहा कि मंदिर समिति की 60 महिलाओं ने जूनागढ़ (गुजरात) से एक ही रंग की साड़ियां क्रय की थीं, जिन्हें पहनकर उन्होंने बनोली, आरती एवं प्रसादी वितरण में एकजुटता का परिचय दिया। यह जानकारी मंदिर समिति की मीडिया प्रभारी किरण शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}