भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलाशामगढ़

श्री श्यामेश्वर महादेव का महाशिव रात्रि पर्व पर भोलेनाथ का अलौकिक श्रंगार किया गया.

श्री श्यामेश्वर महादेव का महाशिव रात्रि पर्व पर भोलेनाथ का अलौकिक श्रंगार किया गया.

शामगढ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शामगढ नगर के मध्य बस स्टैड स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, श्री श्यामेश्वर महादेव का अलौकिक अनुपम श्रंगार तीन दिवस महिलाओ द्वारा किया गया, भोलेनाथ का प्रथम दिवस मेंहदी श्रंगार, द्वितीय दिवस हल्दी श्रंगार एवं शिव रात्रि को अर्धनारेश्वर रुप मे श्रंगार किया गया.. महिला मंडल की निकिता पोरवाल द्वारा बताया गया की प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व नगर मे धुमधाम के साथ मनाया जाता है जिसका उत्साह सभी भक्तजनों मे रहता है, भोलेनाथ का नित्य प्रतिदिन अलग अलग रुप मे अलौकिक श्रंगार महिला मंडल द्वारा किया गय। महाशिवरात्रि पर रात्रि मे बडी संख्या मे भक्तजन मंदिर पहुंचे व भोलेनाथ का अनुपम श्रंगार दर्शनों का लाभ लिया. महिला मंडल की राधा फरक्या निकिता पोरवाल,स्नेह पोरवाल, खुशबु फरक्या,बुलबुल फरक्या, सविता पुरोहित, मुस्कान काला,अनिता काला,सुधा फरक्या, सोनू फरक्या,ज्योति फरक्या,राधा मेहता आदि की उपस्थित रही…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}