खाचरौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.60 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खाचरौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4.60 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
असलम खान – संस्कार दर्शन समाचार, ख़ाचरौद
खाचरौद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर एसडीओपी आकांक्षा बेछोटे के नेतृत्व में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया की पुलिस टीम ने रतलाम रोड स्थित नंदवासला फंटा पर घेराबंदी कर रतलाम निवासी अमन शेख और चांद खाँ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 46 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ आरोपियों के पास बुलेट हंटर मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। थाना खाचरौद में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क और तस्करी के मुख्य स्रोतों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके



