नीमच

पालसोड़ा में भगवान श्री शालीग्रामजी भव्य विवाह समारोह हुआ

बहन -बेटियों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें

पालसोड़ा में भगवान श्री शालीग्रामजी भव्य विवाह समारोह हुआ

बहन -बेटियों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें

पालसोड़ा – चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला स्थित श्री चारभुजा मंदिर समिति पालसोड़ के तत्वावधान में भगवान श्री शालीग्रामजी महाराज एवं भगवती तुलसी महारानी का पावन विवाह समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोड़ा द्वारा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से गणपति स्थापना के साथ की गई। इसके बाद चाक एवं कंकण डोरड़ा की रस्में संपन्न हुईं। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते रहे।
निर्धारित तिथि पर भगवान का अभिषेक विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष पूजन-अर्चन कराया गया। इसके पश्चात 14फरवरी को शनिवार को भगवती तुलसी महारानी मंडप जमुनिया कला किशोर पंचोली के निवास पर सजाया गया और घर विवाह तथा मंगल कलश की सभी परंपरागत रस्में पूरी की गईं। विवाह की प्रत्येक विधि वैदिक मंत्रों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराई गई। बिंदोली निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। बारात चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोड़ा से हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। जमुनिया कला किशोर पंचोली के यहां पहुंचने पर बारात का पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। भगवान श्री शालिग्रामजी एवं माता तुलसीजी का विवाह पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने धर्मलाभ प्राप्त किया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह के उपरांत प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।अंत में श्री चारभुजा मंदिर समिति, बड़ा मोहल्ला, पालसोड़ा द्वारा सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
भगवान शालीग्राम जी विवाह समारोह, बहनों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें –
पालसोड़ा चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला में आयोजित भगवान श्री शालिग्रामजी के भव्य विवाह समारोह के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह उत्सव सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।समारोह के दौरान बहनों की विशेष भागीदारी रही। इसी अवसर पर मंदिर समिति द्वारा उपस्थित बहनों को भगवान श्री चारभुजानाथ की पावन तस्वीरें वितरित की गईं। तस्वीर प्राप्त कर बहनों ने हर्ष व्यक्त किया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}