
16 को मीसाबंदी स्व. श्री मेहता की स्मृति में पुराना हॉस्पिटल ताल में विशाल नि: शुल्क नाक कान, गला एवं केंसर जांच शिविर
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
भाजपा मंडल ताल के तत्वावधान में नगर ताल एवं आसपास के सभी नागरिकों की सुविधा के लिए लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदी स्वर्गीय बाबूलालजी मेहता की पुण्य स्मृति में भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल के तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क कान, नाक, गला एवं सिर-मुख-गला कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में इंदौर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिनांक १६ फरवरी २६ सोमवार को पुराना हॉस्पिटल ताल में आधुनिक मशीनों से जांच, परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा परामर्श सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जाएगा। अतः समस्त नगर एवं क्षेत्रिय नागरिक अधिक से अधिक आयोजित शिविर में भाग लेकर घर बैठे आई गंगा में स्नान कर लाभ प्राप्त करे।



