मंदसौरमंदसौर जिला

पुलिस अधीक्षक मीणा ने धर्मराजेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक मीणा ने धर्मराजेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गरोठ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते शामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित श्री धर्मराजेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को किया बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देशित।

दिनांक 14.02.26 को पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा आगामी त्योहार महाशिवरात्रि महापर्व को दृष्टिगत रखते थाना शामगढ़ स्थित श्री धर्मराजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले मेले एवं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते आवश्यक दिशा निर्देश प्रदाय किए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील, एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी शामगढ़ श्री कपिल सौराष्ट्रीय उपस्थित रहे। एवं इसके अतिरिक्त श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का भी पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार, गर्भगृह, निकासी द्वार, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल इत्यादि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए इस दौरान सीएसपी श्री जितेंद्र भास्कर, समेत अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}