देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र से सम्मानित हुए पहलवान संजय राय

नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र से सम्मानित हुए पहलवान  संजय राय

गोरखपुर नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कांम्बैट चैंपियनशिप में कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय राय पहलवान (जो रेलवे स्टेशन गोरखपुर उपडाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं) को नेपाल राष्ट्र की ओर से सम्मानित किया गया।नेपाल के माननीय खेल मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में संजय राय पहलवान को नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उनके सहयोग, वैश्विक स्तर पर कांम्बैट खेल के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासों तथा कुश्ती खेल में अर्जित उपलब्धियों के लिए दिया गया।नेपाल कांम्बैट फेडरेशन एवं साउथ एशियन कांम्बैट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में संजय राय पहलवान का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।संजय राय पहलवान ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे कांम्बैट एवं कुश्ती खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।यह सम्मान न केवल संजय राय पहलवान की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय खेल जगत और कांम्बैट फेडरेशन के लिए भी गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}