सुवासरामंदसौर जिला

ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री मालवीय के सेवानिवृत्त पर सुवासरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया 

सदैव आपके बीच रहकर शिक्षा और संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा- श्री मालवीय 

पंकज बैरागी

सुवासरा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त हुए नागूलाल मालवीय का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम सुवासरा के समस्त शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।इस अवसर पर स्वागत भाषण राकेश वर्मा द्वारा दिया गया ।

बीआरसीसी भगवती शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है सुवासरा तहसील शिक्षा विभाग में उत्कृष्ठ कार्य के लिए जानी जाती है।

राजेश गुप्ता ने कहा कि सुवासरा के शिक्षक सृजन शील है हमने कोरोना काल में संकल्प लेकर हॉस्पिटल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए रेस्ट हाउस बनाया ।

सेवानिवृत बीईओ नागूलाल मालवीय ने कहा कि में भले ही विभागीय तौर पर सेवानिवृत हो गया लेकिन सदैव आपके बीच रहकर शिक्षा और संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भानुप्रिया यादव सहित बीआरसीसी सीतामऊ भगवती शर्मा बीएसी कोमल राठौर बलवंत लोहार प्राचार्य तेजेंद्र जैन माणकलाल मांदलिया सचिन त्रिवेदी डीके जैन बालाराम राठौर के सी फरक्या रामचंद्र बोराना सत्यनारायण सूर्यवंशी विक्रम सिंह देवड़ा बबीता शर्मा शांति शर्मा गुमानसिंह सोलंकी बालकृष्ण प्रधान सुरेश डपकरा घनश्याम लोधा रमेश राठौर उमेश शिल्पी महेश गुप्ता अनवर एहमद रंगरेज कालूराम चौहान अनूप धनोतिया विनोद शर्मा सुनील जैन दिलीप उपाध्याय प्रवीण सोनी जगदीशचंद्र वेद कैलाशचंद्र परमार सहित शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विभाग के वरिष्ठ राजेश गुप्ता द्वारा किया गया आभार उमेश शिल्पी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}