इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 20 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 20 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

649 – ज़रागोज़ा के बिशप ब्राउलियो के आग्रह पर राजा चिंदासुइन्थ ने अपने बेटे रेसेसविंथ को विसिगोथिक साम्राज्य के सह-शासक के रूप में ताज पहनाया।

1156 – फ़्रीहोल्डर लल्ली ने फ़िनलैंड में कोयलिओनजेरवी झील की बर्फ पर अंग्रेजी मिशनरी-बिशप हेनरी को कुल्हाड़ी से मार डाला ( पौराणिक कथा के अनुसार )।

1265 – इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।

1320 – व्लाडिसलाव लोकीटेक पोलैंड का राजा बना।

1503 – स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।

1817 – ‘कलकत्ता हिन्दू कॉलेज’ की स्थापना हुई।

1839 – चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।

1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।

1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।

1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।

1887 – अमेरिकी सीनेट ने ‘पर्ल हार्बर’ को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।

1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।

1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई।

1925 – सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।

1942 – जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।

1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की।

1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।

1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।

1957 – भारत की पहली ‘परमाणु भट्टी अप्सरा’ का उद्घाटन हुआ।

1957 – भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।

1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।

1958 – नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।

1961 – ‘जॉन एफ केनेडी’ ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।

1968 – इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।

1972 – अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बने।

1977 – जिम्मी कार्टर सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।

1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।

1989 – जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1990 – सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।

1993 – बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

2001 – जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

2001 – ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।

2005 – कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद किया।

2006 – नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।

2007 – अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।

2008 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।

2008 – पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।

2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

2010 – गुरुदत्त की फ़िल्मों ‘चौदहवीं का चाँद’, ‘काग़ज़ के फूल’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 

2010 – एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।

2010 – भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।

2011 – भारत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत हुई।

2014 – कम से कम 20 मिलियन दक्षिण कोरियाई लोगों के क्रेडिट कार्ड हैक कर लिए गए।

2015 – लिन-मैनुअल मिरांडा और एंथोनी रामोस अभिनीत प्रशंसित संगीतमय “हैमिल्टन” का प्रीमियर न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में द पब्लिक थिएटर में हुआ।

2017 – एक कार केंद्रीय मेलवर्न में पैदल चलने वालों पर चढ़ गयी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई और 27 लोग घायल हुए।

2017 – विवादास्पद अमेरिकी राजनेता डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन पर अप्रत्याशित जीत के बाद 45वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2018 – भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

2019 – हिमाचल सरकार ने भी दिया आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण व संस्कृत को राजभाषा का दर्जा देने वाला दूसरा राज्य बना।

2019 – रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया।

2020 – भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई-30 एम के आई का पहला स्‍क्‍वार्डन अपने बेड़े में शामिल किया।

2020 – जे. पी. नड्डा भाजपा के नए 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये।

2020 – आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।

2020 – बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

2020 – परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। 

2020 – अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत हुई।

2021 – अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीते जो बाइडेन ने पद की शपथ ली व भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली । वह अमेरिका के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी।

2021 – पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ओवरलोडेड ट्रक एक कार और मैजिक वैन पर पलटने से 13 लोगों की मौत व 18 लोग ज़ख्मी हुए।

2021 – भारत और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के बीच 5वीं वार्ता (डीएमडी) सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

2021 – भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना ने 20 से 24 जनवरी 2021 तक वायु सेना स्टेशन जोधपुर में एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास, एक्स डेजर्ट नाइट-21 का शुरू किया।

2021 – भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक, हावड़ा- कालका मेल का नाम बदलकर ‘नेताजी एक्सप्रेस’ कर दिया।

2022 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का बढ़ी हुई क्षमताओं के साथ ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया गया।

2022 – भारत और श्रीलंका ने मौजूदा विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग तीन वर्षों के लिए बढ़ाया।

2022 – रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वीरता पुरस्कार पोर्टल द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव वर्चुअल संग्रहालय का उद्घाटन किया।

2023 – जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक मिनी बस खाई में गिरने से 5 लोगो की मौत हुई व 15 घायल हुए।

2023 – डीजीपी और आईजीपी का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 – भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, ‘वरुण’ का 21वां संस्करण हिंद महासागर में सम्पन्न हुआ। 

2023 – अमेरिका ने रूसी सैन्य वैगनर ग्रुप को ‘अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन’ घोषित किया।

2024 – चीन के स्कूल के में आग लगने से 13 बच्चों की मौत हुई।

2024 – 19वां गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन युगांडा के कंपाला में संपन्न हुआ।

2024 – केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी।

2024 – आंध्र प्रदेश के नल्लामाला जंगल में 15वीं शताब्दी का तेलुगु शिलालेख मिला।

2025 – डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉

1435 – जापान के शोगुन अशिकागा योशिमासा का जन्म हुआ।

1554 – पुर्तगाल के राजा सेबस्टियन का जन्म हुआ।

1716 – स्पेन के राजा चार्ल्स तृतीय का जन्म हुआ।

1775 – फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी आंद्रे-मैरी एम्पीयर का जन्म हुआ।

1871 – ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार लोगों मे से एक रतनजी टाटा का जन्म हुआ।

1896 – अमेरिकी अभिनेता डी. जॉर्ज बर्न्स का जन्म हुआ।

1898 – गायक, अभिनेता और संगीतकार कृष्णाजी गणेश फूलमब्रिकर और मास्टर कृष्णराव’ का जन्म हुआ।

1899 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ के. सी. अब्राहम का जन्म हुआ।

1906 – यूनानी व्यापारी डी. अरस्तू ओनासिस का जन्म हुआ।

1915 – कभी-कभी संक्षिप्त रूप में जीआईके, पाकिस्तान के 7वें राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान का जन्म हुआ।

1920 – इतालवी फ़िल्म निर्देशक ‘फ़ेडरिको फ़ेलिनी’ का जन्म हुआ।

1926 – भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।

1930 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन का जन्म हुआ।

1940 – भारतीय फिल्म अभिनेता व भारतीय संसद के पूर्व सदस्य, लोकसभा कृष्णम राजू का जन्म हुआ।

1942 – भारतीय राजनेता सोमपाल शास्त्री का जन्म हुआ।

1944 – ईरानी संगीतकार फ़रहाद मेहराद का जन्म हुआ।

1945 – भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।

1947 – हिंदी साहित्यकार स्वयं प्रकाश का जन्म हुआ।

1948 – प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ।

1949 – स्वीडन के प्रधानमंत्री गोरान पर्सन का जन्म हुआ।

1960 – नेपाली पर्वतारोही आपा शेरपा का जन्म हुआ जिन्होंने 19 बार माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

1991 – भारतीय गायक हृदय गट्टानी का जन्म हुआ।

20 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉

1612 – पवित्र रोमन सम्राट रुडोल्फ द्वितीय का निधन हुआ।

1666 – फ्रांस के राजा लुई तेरहवें की पत्नी ऑस्ट्रिया की ऐनी का निधन हुआ।

1745 – पवित्र रोमन सम्राट चार्ल्स VII का निधन हुआ।

1779 – अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन हुआ।

1819 – स्पेन के राजा चार्ल्स चतुर्थ का निधन हुआ।

1848 – डेनमार्क के राजा ईसाई आठवीं का निधन हुआ।

1891 – हवाई के राजा डेविड कलाकौआ का निधन हुआ।

1936 – यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज पंचम का निधन हुआ, भारत में जार्ज पंचम के नाम से जाने जाते हैं।

1951 – अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का निधन हुआ।

1955 – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन हुआ।

1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।

1961 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अंजलाई अम्मल का निधन हुआ।

1975 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक रहे प्रमोद पति का निधन हुआ। 

1975 – भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार मलिक खिज़ार हयात तिवाना का निधन हुआ।

1980 – भारतीय उद्योगपति, भारतीय रिज़र्व बैंक के निदेशक कस्तूरभाई लालभाई का निधन हुआ।

1988 – भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन हुआ।

1993 – परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन हुआ।

1993 – भारतीय राजनेता, प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी एवं श्रमिक नेता थे जो बिहार के मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे का निधन हुआ।

2002 – भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक रामेश्वर नाथ काव का निधन हुआ।

2005 – भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन हुआ।

2005 – नॉर्वे के प्रधानमंत्री पेर बोर्टन का निधन हुआ।

2010 – अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) ‘एरिक सेगल’ का निधन हुआ।

2012 – वरिष्ठ संवाददाता और जाने-माने फ़िल्म समीक्षक निखत काज़मी का निधन हुआ।

2019 – दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मासाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन हुआ।

2020 – हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन हुआ।

2021 – प्रसिध्द मलयालम अभिनेता उन्नीकृष्णन नमबोथिरी (98) का निधन हुआ।

2022 – बॉलीवुड की 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अरुण वर्मा (62) का निधन हुआ।

2022 – रॉकर और ‘बैट आउट ऑफ हेल’ गायक स्वीट लोफ (74) का निधन हुआ।

2023 – जासूसी थ्रिलरों के सर्वाधिक बिकने वाले लेखक टेड बेल (76) का निधन हुआ।

2024 – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जयनारायण मोहंती (73) का निधन हुआ।

2024 – उड़ीसा के पूर्व भाजपा सांसद और सेवानिवृत्त अधिकारी अनादि चरण साहू (83) का निधन हुआ।

2025 – अमेरिकी महिला अधिकार कार्यकर्ता, प्लान्ड पेरेंटहुड की अध्यक्ष रही सेसिल रिचर्ड्स (67) का निधन हुआ।

20 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🌟 बाबा श्री लालदयाल जयन्ती ध्यानपुर (पं.)।

🌟 भगवान वासुपूज्य जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघ सुदी द्वितीया)।

🌟 राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव / रामसा पीर बीज 2026 (माघ शुक्ल द्वितीया)।

🌟 श्रीयादे माता जयंती (माघ शुक्ल द्वितीया)।

🌟 श्री अजित डोभाल जन्म दिवस।

🌟 श्री बिन्देश्वरी दूबे स्मृति दिवस।

🌟 खान अब्दुल गफ्फार स्मृति दिवस।

🌟 परमवीर चक्र सम्मानित लांस नायक करम सिंह बलिदान दिवस।

🌟 अरूणाचल प्रदेश स्थापना दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति दिवस।

🌟 पोगुइन जागरूकता दिवस (यूनाइटेड स्टेट्‍स , 2026)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}