सुवासरामंदसौर जिला

30 को सुवासरा में शहीद दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम एवं सदभावना दौड़ 

30 को सुवासरा में शहीद दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम एवं सदभावना दौड़ 

सुवासरा नि. प्र.। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय सदभावना ग्रुप के तत्वाधान में अपने सफलतम चौबीसवें वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी पर एक शाम शहीदों के नाम राष्ट्रीय गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं सद्भावना दौड़ का आयोजन 30 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे स्थानीय सभा चौक सुवासरा से प्रारंभ होगी सद्भावना दौड़ सदर बाजार गणेश चौक जैन मंदिर के सामने तहसील रोड से होते हुए पुनः सभा चौक पर समाप्त होगी।

इस दौड़ में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को 2100 ,1500,1100 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा वही 11:00 बजे शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जावेगी व शाम 7:00 बजे से शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व स्वतंत्र प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी कार्यक्रम की निर्णायक मंडल समिति द्वारा चयन के आधार पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 7100 द्वितीय पुरस्कार 6100 तृतीय पुरस्कार 5100 चतुर्थ पुरस्कार 4100 पंचम पुरस्कार 3100 व 2100 के 13 सांत्वना पुरस्कारों से प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ग्रुप के संयोजक पारस जैन बादशाह ,चंद्रप्रकाश गुप्ता, ओम फरकिया ,अशोक शर्मा, ,विनोद गुप्ता ,प्रकाश छजलानी, राहुल जैन ,मुबारिक मंसूरी ,अनिल धनोतिया ,पंकज गुप्ता ,संजय डपकरा, मनीष व्यास ,विजय लोहार, चेतन चौधरी, विजय मुनिया, चिराग जैन, राजेंद्र गुप्ता ,सुनील राठौर ,शिवराज सिंह ,विकेश व्यास, खादिर मुंशी, मनीष मेहर ,राहुल जैन यूनिक ने की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}